Narnaund Accident : नारनौंद बुडाना रोड सड़क हादसा
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद-बुडाना रोड पर Accident हो गया। कबाड़ी का काम करने वाला एक युवक फेरी लगाकर वापस आ रहा था। जब वह नारनौंद-बुडाना रोड पर पहुंचा तो उसके ऑटो को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। जहां पर उसने रविवार को दम तोड़ दिया।
इस हादसे में कबाड़ी का काम करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है। गांव राजथल निवासी गुरनाम ने बताया कि वह कबाड़ की फेरी लगाने का काम करता हूं। 29 सितम्बर की शाम को गांव लोहारी राघो में अपनी आटो में फेरी लगाने गया हुआ था।
Scrap Dealer Accident Narnaund ( सड़क दुर्घटना में घायल कबाड़ी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम)
जब वो गांव लोहारी राघो से वापस अपने घर की तरफ आ रहा था तो बुडाना रोड नारनौंद पहुंचा तो नारनौंद की तरफ से एक कार चालक अपनी गाडी को गफलत वा लापरवाही से चलाता हुआ आया और सामने से सीधी टक्कर मेरी आटो में मार दी। Narnaund Accident में मेरे को काफी चोटे आई तथा मेरी आटो में भी काफी नुकसान हो गया है। इस दुर्घटना में कार चालक को भी थोडी चोटे आई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसको हिसार रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चला और एक दिन पहले ही उसकी हालत में सुधार ना देखकर परिजन उसको हांसी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां पर रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर हांसी के सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों को सौंप दिया।












