Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana Hit Wave Alert: अप्रैल में लू के थप्पड़ों से होगा बुरा हाल, अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी

0 minutes, 9 seconds Read

Haryana hit wave alert in April 2026   

Haryana hit wave alert :  अप्रैल के महीने में लू के थप्पड़ों ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है और आने वाले दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हरियाणा में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। ‌ मौसमी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गर्मी से बचाव को लेकर सुबह 11 से लेकर शाम के 4 तक बिना बजे घरों से बाहर ना निकले।‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा मेंबजली की खपत 

हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। ‌ अप्रैल के महीने में ही लू के थप्पड़ों ने लोगों के साथ-साथ जीव जंतुओं का भी बुरा हाल कर दिया है। ‌अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है और  गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब पंखों के साथ-साथ कूलर और एसी का भी प्रयोग करने लगे हैं। जिससे हरियाणा में बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में पीने का पानी का संकट भी अब से ही गहराने लगा है। ( Haryana weather update in April )

हरियाणा में हीट वेव का अलर्ट 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर मदन कीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 21 से 24 अप्रैल के बीच गर्म हवाएं चल सकती हैं जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है साथी न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर ऊपर तक जा सकता है जिससे रात को भी गर्मी का एहसास लोगों को सता सकता है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और रात्रि तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। ( Haryana weather alert )

 

उन्होंने बताया कि गर्म हवाएं चलने की वजह से दक्षिणी पश्चिमी हरियाणा हीट वेव की चपेट में आ सकता है। जिससे तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इसको लेकर हरियाणा में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह अपने गेहूं की फसल की कटाई का कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लें। ( Haryana News Today )

 

मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 26 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावनाएं बन रही हैं। जिससे हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में गलत चमक के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि सिरसा में रात्रि तापमान हरियाणा में सबसे कम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि रोहतक में 26 डिग्री को पार कर गया। जबकि नारनौल में 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। ( Latest news Haryana in Hindi )

 

लू के थप्पड़ों की चपेट में आने से लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं। गर्मी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों का सबसे बुरा हाल है। हॉस्पिटलों में गर्मी लगने की वजह से आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि दिन के समय बिना जरुरत के घरों से बाहर न निकले और ठंडे पेय पदार्थों का इस्तेमाल करें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें और पशु पक्षियों का अभी मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष ध्यान रखें।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer