Verification: eefe237ed2c24d7f

Kisan Protest : हिसार में किसानों का प्रदर्शन; गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर कार्यालय पर जड़ा ताला

0 minutes, 8 seconds Read

Kisan Protest Hisar News Today    

Kisan Protest Hisar News Today: हिसार में गेहूं और सरसों की खरीद को लेकर नए-नए के खिलाफ और गेहूं के भुगतान तथा उठान की मांग को लेकर किसानों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी उनकी सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में सरकार को इसका खामियाजना पड़ेगा। इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता किसान नेता शमशेर नम्बरदार और राजीव मलिक ने की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को हिसार सहित प्रदेशभर की मंडियों में किसानों ने मंडी कार्यालयों का घेराव करते हुए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे का धरना दिया और मंडी ऑफिस के गेट पर ताला लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान मंडी कार्यालय दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह बंद रहा।
किसानों ने इस दौरान बायोमेट्रिक प्रणाली और अन्य नई शर्तों का विरोध करते हुए मांग की। ( Hisar News Today )

किसानों की मांग
अब तक हुई गेहूं खरीद का पूरा भुगतान तुरंत किया जाए
गेहूं के उठान में तेजी लाई जाए
गेहूं और सरसों की खरीद से संबंधित पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए


संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में फसल बिक्री के लिए नए नियम जबरदस्ती लागू किए जा रहे हैं। यह न केवल किसानों को परेशान करने की साजिश है, बल्कि इसके माध्यम से सरकार मंडी व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक प्रणाली किसानों को सुविधाओं से वंचित करने का माध्यम बन रही है। ( Hisar ki Taaja News )


मोर्चा ने बिजली लाइनों में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से गेहूं में लगने वाली आग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए मांग की कि फसल के पूरे नुकसान की भरपाई के लिए सरकार स्पष्ट और ठोस नीति बनाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा भाखड़ा व्यास मैनेजमेंट बोर्ड में राज्यों के प्रतिनिधित्व को खत्म कर केंद्र से नियुक्तियां करने तथा हरियाणा सरकार द्वारा बिजली के निजीकरण के उद्देश्य से बनाए गए नए निगम का भी कड़ा विरोध किया गया।
किसान नेताओं ने कहा कि बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना किसानों पर जबरन थोपी जा रही है, जो दिल्ली किसान आंदोलन के दौरान सरकार द्वारा किए गए वादों के खिलाफ है। ( Latest News Hisar Haryana )

screenshot 2026 0420 1930461922415309510639830


इस अवसर पर अभेराम फौजी, राम लाडवा, रोशन लाल लाडवा,सुधीर सिंघवा, ईश्वर सुंडावास, रामवीर न्योली,शमशेर भेरिया,सोमबीर पिलानियां,नसीब सातरोड, बलराज मलिक,वजीर बल्हारा, सुरेश यादव, दिलबाग हुडा, कृष्ण पाली, रविंद्र, सूरजमल, मितु ढाका सुणडावास सहित अनेक किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ( Hisar Kisan  aandolan news )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer