Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala Crime News: बरवाला में जानलेवा हमला कर लूटपाट, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

0 minutes, 6 seconds Read

Barwala Crime News Today : जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Barwala Crime News : पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार व पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक सुमित के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना बरवाला अनुसंधान कर्ता सहायक उप निरीक्षक जयदीप ने एक बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला लूट की घटना का विवरण:
शिकायतकर्ता भगवानी देवी (पत्नी भजन लाल), निवासी वार्ड नंबर 15, बरवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 16/04/26 को दोपहर करीब 02:30 बजे जब वह घर पर अकेली थीं, तब गोला (पुत्र भगवान दास) निवासी वार्ड नंबर 16, बरवाला पानी पीने के बहाने उनके घर आया। आरोपी ने रसोई से चाकू उठाकर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला किया, उनके हाथ-पैर बांधे और मारपीट की। आरोपी महिला के गले से सोने की तबीजी और जेब से 15,000 रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। ( Hisar News Today )

हिसार पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी:
थाना बरवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आज पुलिस टीम ने मुखबरी (गुप्त सूचना) के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी गोला पुत्र भगवान दास को काबू कर गिरफ्तार कर लिया। ( Barwala News Today )

बरामदगी व आगामी कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की तबीजी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। आगामी कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ जारी है, आरोपी को आगामी न्यायिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया गया है। ( Hisar Crime News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer