Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Crime Update: हिसार में अपराध गोष्ठी आयोजित; एसपी ने दिए सख्त निर्देश

0 minutes, 8 seconds Read

Hisar Crime Update : अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसपी सिद्धांत जैन ने दिए आवश्यक निर्देश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar Crime Update: हिसार पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी प्रवेक्षण अधिकारी (Supervisory Officers) उपस्थित रहे।

हिसार में अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों की जांच व वारंट निष्पादन की विस्तृत समीक्षा

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की विवेचना, वारंट निष्पादन, पीओ/बदमाशों की धरपकड़, साइबर अपराध और अन्य संवेदनशील मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। ( Hisar News Today )

 

 

इस गोष्ठी में सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल, उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, कमलजीत,उप पुलिस अधीक्षक श्रद्धा महिला सुरक्षा, उप पुलिस अधीक्षक बरवाला सुमित, उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा किशोरी लाल, U/T उप पुलिस अधीक्षक प्रिया शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक हिसार सुनील कुमार, उप पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था, संजीव कुमार, प्रवचक, डॉक्टर सीन ऑफ क्राइम, इंचार्ज एनडीपीएस सेल, इंचार्ज नशा मुक्ति टीम सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। ( Today Latest News Hisar )

जनसहभागिता को बताया अहम
एसपी ने कहा कि जनता की भागीदारी के बिना पुलिस व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकती। आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस पर विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस टीमों को फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ( Hisar Crime News Today )

नियमित निगरानी और रिपोर्टिंग अनिवार्य
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हर दिन की रिपोर्ट मुख्यालय को समय पर भेजें और किसी भी स्थिति में तत्काल, प्रभावी व प्रोफेशनल कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अनुशासित, सतर्क और जिम्मेदार रवैया अपनाएं। ( Haryana News Today )

एसपी का संदेश
अंत में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना सभी की संयुक्त जिम्मेदारी है और हर अधिकारी व जवान को इसे पूर्ण निष्ठा व समर्पण से निभाना होगा।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer