Latest News Top Headlines Haryana
Latest News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए 6 माह तक इम्पोर्टिड तारकोल के इस्तेमाल को मंजूरी दी है।
समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों को सड़कों की समयबद्ध मरम्मत, पैच वर्क मशीनों के उपयोग और ‘म्हारी सड़क’ ऐप पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए, साथ ही गुणवत्ता व प्रगति की नियमित निगरानी पर जोर दिया। ( Latest News Haryana ab Tak )
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ईएसआई अस्पतालों में अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लापरवाही व भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पानीपत के 6 निजी अस्पतालों को डी-पैनल करने के लिए नोटिस जारी, 3 कर्मचारियों को निलंबित किया गया तथा 5 चिकित्सा अधीक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही पूरे प्रदेश में ईएसआई से जुड़े अस्पतालों की जांच के आदेश दिए गए हैं। ( Haryana News Today )
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में 75 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य अवसंरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर जोर दिया, साथ ही हरियाणा में विश्वस्तरीय आध्यात्मिक व सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने की बात कही।
हरियाणा सरकार ने व्यापारियों एवं उद्योग जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं की सुखद पहल की है। इसी के अंतर्गत ‘मुख्यमंत्री व्यापारी सामूहिक निजी दुर्घटना योजना’ और ‘मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना’ के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है।
योजना के तहत दुर्घटना या स्थायी निःशक्तता की स्थिति में ₹5 लाख तक की सहायता तथा आगजनी/प्राकृतिक आपदा से माल के नुकसान पर ₹5 लाख से ₹20 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पंजीकरण मात्र ₹50 शुल्क के साथ ऑनलाइन पोर्टल (http://htwbhry.in) के माध्यम से किया जा सकता है।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एचसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा–2025 व नीट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
26 अप्रैल को होने वाली एचसीएस परीक्षा के लिए 93,696 अभ्यर्थी 8 जिलों के 337 केंद्रों पर परीक्षा देंगे, जहां निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु आधार आधारित बायोमेट्रिक, सीसीटीवी निगरानी व कड़े सुरक्षा प्रबंध लागू रहेंगे।
साथ ही 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मानसून तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं ताकि जलभराव से नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
गुरुग्राम, फरीदाबाद व मानेसर में ड्रेनेज, सीवरेज सुधार, जलभराव हॉटस्पॉट की पहचान और पंप-मशीनरी की व्यवस्था पर विशेष फोकस रखते हुए समयबद्ध कार्य व बेहतर समन्वय के निर्देश दिए गए।
हरियाणा में 10 मई को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण बनाने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने जनरल, पुलिस व व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।
राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने बताया कि वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस व एचसीएस अधिकारी विभिन्न जिलों में तैनात रहकर नामांकन, मतदान, सुरक्षा व व्यय पर कड़ी निगरानी रखेंगे और आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करेंगे।