Panchayat Chunav Update: आदमपुर पंचायत चुनाव में नामांकन पत्र की जांच की शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

0 minutes, 9 seconds Read

Mandi aadampur Panchayat chunav update

 

Mandi Adampur News: 10 मई को हुए आदमपुर पंचायत चुनाव ( Panchayat Chunav update )  में वार्ड नंबर 10 से निर्वाचित पंच की मार्कशीट और हस्ताक्षरों की जांच की शिकायत देने पर शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले में केवल खानापूर्ति कर रही है और दबाब में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

उम्मीदवार के नामांकन पत्र की जांच 

जानकारी के अनुसार आदमपुर के अमित गोयल ने मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, सीएम विंडो तथा जिला प्रशासन को भेजी शिकायत में आरोप लगाया था कि वार्ड नंबर-10 से पंच बनी मोहिनी देवी द्वारा नामांकन के दौरान प्रस्तुत की गई मार्कशीट फर्जी है साथ ही नामांकन पत्र और अन्य दस्तावेजों में मोहिनी देवी के स्थान पर उसके बेटे योगेश उर्फ हनी द्वारा अंग्रेजी में हस्ताक्षर किए गए हैं। ( Hisar News Today )

शिकायत के बाद मामला जांच के लिए आदमपुर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय पहुंच चुका है। आरोप है कि शिकायत देने के बाद बोगा मंडी निवासी योगेश उर्फ हनी ने फोन कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता के अनुसार फोन पर धमकी दी गई कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो हाथ-पांव तोड़कर जान से मार दिया जाएगा। ( Haryana News Today )

साथ ही घर से बाहर निकलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मोहिनी देवी, योगेश उर्फ हनी और अश्वनी इंटरनेट मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाकर शिकायतकर्ता की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में डीएसपी एवं अंडर ट्रेनिंग थाना प्रभारी आदमपुर प्रिया शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा रोजनामचा में रपट दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के लिए दोनों पक्षों को बुलाया गया था। ( Hisar Ki Taaja News )

धमकी देने की कड़ी निंदा कीः

अग्रोहा विकास ट्रस्ट आदमपुर इकाई के अध्यक्ष अमित गोयल को जान से मारने की धमकी दिए जाने पर अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को किसी भी मामले की निष्पक्ष जांच करवाने का संवैधानिक अधिकार है। ( Adampur Mandi News )

धमकी देकर किसी शिकायत या जांच प्रक्रिया को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ( Latest News Hisar Haryana )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *