Barwala News: खैरी में मारपीट व जाने से मारने का प्रयास, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

0 minutes, 4 seconds Read

Uklana Barwala News Today

 

Barwala News: उकलाना मंडी क्षेत्र के गांव खैरी मैं मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

Uklana News Today : खैरी गांव विवाद 

पुलिस को दिए ब्यान में पीड़ित खैरी निवासी रामकिशन ने बताया कि हम दो भाई और हमारी हमारे ताऊ सीताराम के साथ कई दिनों से अनबन चल रही है और गतदिवस रामभगत व विनोद व विकास हमारी गली में लाठी, डंडे व जैली लेकर आए और आते ही गाली गलौच शुरू कर दी और नैतिक ट्रैक्टर लेकर आया और हमारे घर का गेट तोड़ने की कोशिश की।

हम शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो उनसे गाली गलौच का कारण पूछा तो उन्होंने हम पर लाठी, डंडे व जैली से हमला कर दिया। फिर ये ईंटे वगैरहा बरसाने लग गए और हमें काफी चोटें आई और हमने शोर मचाया तो पड़ोसी आए गए और पड़ोसियों के आने से ये वहा से भाग गए। हम बरवाला के सरकारी अस्पताल में पंहुचे और चोटें अधिक होने से हिसार रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों के ब्यान दर्ज कर खैरी निवासी रामभगत, विनोद, नैतिक व विकास पर मारपीट करने व जान से मारने का प्रयास करने का मामला विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच जारी है। ( Hisar News Today )

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *