---Advertisement---

Accident: हिसार में दर्दनाक हादसा; फैक्ट्री से निकले ट्रक ने महिला को कुचला

Follow Us
---Advertisement---

Road Accident in agroha Hisar News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के लिंक रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा ( Accident ) हो गया। फैक्ट्री से निकले ट्रक में सड़क निर्माण कार्य में लगी एक महिला को कुचल दिया। ट्रक के नीचे आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलती है पुलिस और दर्जनों ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अग्रोहा में दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के अग्रोहा क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर के लिंक रोड का निर्माण कार्य चल हुआ है। इस निर्माण कार्य में हिसार जिले के गांव नंगथला निवासी करीब 60 वर्ष की चमेली देवी की लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि दुर्जनपुर लिंक रोड पर एक फैक्ट्री है और फैक्ट्री से एक ट्रक निकला और ट्रक चालक अपने ट्रक खोल प्रवासी चलता हुआ आगे बढ़ा दो सड़क निर्माण कार्य में लगी चमेली देवी को कुचल दिया। ट्रक के कुचलने के कारण चमेली देवी की मौके पर मौत हो गई और मौके पर मौजूद लेबर में चीख पुकार मच गई।

Hisar Accident News

हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जैसे ही हाथ से की सूचना ग्रामीणों की तो ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वही घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के बेटे का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्द कर आगामी कार्रवाई करने में लगी हुई है ताकि पोस्टमार्टम करवा कर शव को उसके परिजनों के हवाले किया जा सके। ( Hisar News Today )

 

पहले ही टूट चुका है दुखों का पहाड़

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक महिला चमेली देवी पर पहले ही दुखो का पहाड़ टूट चुका है। मृतक महिला चमेली देवी पांच बच्चों की मां है जिनमें से दो लड़के और तीन बेटियां हैं। सन 2006 में उसके पति की मौत हो गई थी और उसके बाद से वह मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि चमेली देवी ने अपनी बेटी बड़ी बेटी की शादी कर दी थी जबकि उसके दो बेटे और दो बेटियां अभी अविवाहित हैं। ( Hisar Aaj ki Taaja News )

मृतक महिला के बेटे के बयान पर कार्रवाई

मृतक महिला चमेली देवी के बेटे जसवंत ने बताया कि उसकी मां मेहनत मजदूरी करके घर चला रही थी और अब वह अपने भाई के साथ अपनी मां की मदद के लिए मेहनत मजदूरी करने लगे थे। मंगलवार को जब सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे तो रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने उसकी मां को कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अग्रोहा थाना पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है। ( Haryana News Today )

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer