---Advertisement---

Narnaund News: नारनौंद में दुकान का शटर तोड़कर चोरी, पुलिस रिमांड में आरोपी करेगा खुलासा

Follow Us
---Advertisement---

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Chor arrest in narnaund News

Narnaund News: CIA Police नारनौंद पुलिस ने घी की दुकान में चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कश्मीर उर्फ गोगा निवासी राजनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस चोरी किए गए सामान की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

दुकान से घी चोरी

हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि नारनौंद निवासी रामअवतार ने थाना नारनौंद में शिकायत देकर बताया था कि हांसी. जींद मार्ग स्थित खांडा मोड़ के पास उसकी घी की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात व्यक्ति 11 पेटी मधुशुद्धन घी चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद थाना नारनौंद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ( Hansi ki Taaja News )

मामले की गंभीरता को देखते हुए सी.आई.ए. नारनौंद टीम ने लगातार छानबीन और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी कश्मीर उर्फगोगा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी से चोरी किए गए सामान और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ( Latest News Haryana )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer