Verification: eefe237ed2c24d7f

मुख्यमंत्री करेंगे प्री-बजट परिचर्चा: Hisar DC और SP ने लिया जायजा; धारा 163 लागू, Latest News Hisar

0 minutes, 7 seconds Read

Latest News Hisar : Haryana Evening News Today


Latest News Hisar : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 15 जनवरी को प्रस्तावित हिसार दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त महेंद्र पाल एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हिसार दौरे को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

14diprophoto022547497865730654459


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महेंद्र पाल एवं पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा कर वहां किए जा रहे प्रबंधों का निरीक्षण किया। इन स्थलों पर मुख्यमंत्री प्री-बजट परामर्श कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, मंच व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा घेरा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नजर न आए। इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए, पार्किंग स्थलों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, चिकित्सा सुविधा एवं अग्निशमन व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष बल दिया।


पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दृष्टिगत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए, प्रवेश एवं निकास बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही यातायात पुलिस को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि रूट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर पहले से ठोस योजना तैयार की जाए।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हिसार दौरे के दृष्टिगत धारा-163 रहेगी लागू

Haryana Evening News Today: हिसार जिलाधीश महेंद्र पाल ने 15 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा अन्य स्थलों के दौरे के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थलों पर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 में वर्णित प्रदत्त शक्तियों के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल को ड्रोन नियम 2021 के तहत रेड जोन घोषित करते हुए निषेधाज्ञा के आदेश पारित किए गए हैं।


जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार वीवीआईपी मार्ग के सभी कार्यक्रमों स्थलों तथा आसपास के क्षेत्र में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्रोन उड़ाने, कार्यक्रम स्थल के 2 किलोमीटर के दायरे में लाठी-डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय सशस्त्र, किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलने, खुले पेट्रोल-डीजल की बोतल/केन इत्यादि में रखने तथा वीवीआईपी तथा वीआईपी के सभी कार्यक्रम स्थलों तथा उसके आसपास 75 मीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा करने को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।

 

इस आदेश को जिला हिसार की प्रशासनिक वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्धद्बह्यड्डह्म्.द्दश1.द्बठ्ठ पर अपलोड किया गया है। उपरोक्त आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 व अन्य प्रावधानों के तहत दण्ड का भागी होगा। 


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त नीरज, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *