---Advertisement---

Hisar News: हिसार में बाइक चोर गिरोह का खुलासा; बुडाना और बाजेकां के तीन बाइक चोर काबू

Follow Us
---Advertisement---

Bike thief gang busted in Hisar News    

Haryana Hisar News: हिसार शहर में बाइक चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। पुरानी सब्जी मंडी चौकी हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के तीन चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस डिमांड पर दे दी ताकि शहर में आए दिन हो रही बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार शहर के पुराने सब्जी मंडी एरिया में बाइक चोरी की घटना लगातार बढ़ रही है। बाइक चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के इरादे से पुरानी सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने गुप्त सूत्रों और तकनीक की सहायता से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल हुई। ‌ पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।

 

  मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा

पुरानी सब्जी मंडी चौकी हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुद्वा मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है। बाइक चोरों की पहचान हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव बुडाना निवासी अंकित पुत्र जयबीर, रोहित पुत्र हरिओम तथा सिरसा जिले के गांव बाजेकां निवासी पंकज पुत्र राकेश के रूप में हुई है। ( Hisar Ki Taaja News )

 


चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपियों को काबू किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पुछताछ की जाएगी।

ये ताजा समाचार भी पढ़ें:-

सरपंच के घर सीएम फ्लाइंग की रेड, चार गिरफ्तार,

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 49 लाख ठगे,

नारनौंद में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, छः महीने की बच्ची सहित सात घायल,

नारनौंद में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, मचा हड़कंप,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer