---Advertisement---

Accident: जींद हांसी रोड़ पर हादसा; नारनौंद के पास अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, छः महीने की बच्ची सहित सात घायल

Follow Us
---Advertisement---

Bhaini Amirpur accident on Jind Hansi road

Narnaund News: गांव भैणी अमीरपुर के पास जींद हांसी रोड़ पर हादसा ( Accident  ) हो गया। जींद की तरफ से हिसार जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 6 महीने की बच्ची सहित करीब सात लोग घायल हो गए। जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे उपचार के लिए बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव जजवान निवासी सतबीर के घर उसकी बहन सरोज अपने बच्चों सहित आई हुई थी। सरोज हिसार जिले के गांव सातरोड़ खुर्द की रहने वाली है और उसके साथ उसकी बेटी और बेटा भी उसकी छ: महीने की दौहती के साथ आए हुए थे। सतबीर रेलवे पुलिस में नौकरी करता है और इन दिनों की ड्यूटी दिल्ली में है। बुधवार को सतवीर अपनी बहन और  उसके बच्चों को छोड़ने के लिए हिसार जिले के गांव सातरोड़ खुर्द जा रहे थे। सतबीर दिल्ली से अपने किसी दोस्त की कार लेकर आया हुआ था और कार में रोशनी के साथ उसकी भाभी और भतीजा भी सवार हो गए। 

Jind Hansi Road Accident

सरोज ने बताया कि जब वो जींद हांसी रोड़ पर स्थित गांव भैणी अमीरपुर के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई। उसका भाई सतबीर गाड़ी पर नियंत्रण कर पाता उससे पहले गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। गाड़ी के टकराते ही गाड़ी में बैठे सभी लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे के सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नारनौंद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसको एडमिट कर लिया जबकि उसकी भाभी एवं सतबीर की पत्नी रोशनी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। ( Hansi News Today )

SBS School Madha Narnaund
Hbse result topper students

सरोज ने बताया कि जींद हांसी रोड़ पर हादसे में उसके भाई सतबीर, भतीजा 14 वर्षीय आयुश, 22 वर्षीय बेटी सोनी, 14 वर्षीय बेटा नसीब और उसकी बेटी सोने की 6 महीने की बेटी को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

नारनौंद में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, अधूरी नहीं पूरी खबर पढ़ें,

हांसी जींद रोड़ पर हादसा,

गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी रिजल्ट अपडेट,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer