Yellow paw on illegal colony in Narnaund News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Narnaund News: हांसी जिले के नारनौंद कस्बे में अवैध कॉलोनी की भरमार हो चुकी है। अवैध कॉलोनाइजर आए दिन नई-नई कॉलोनी काटकर लोगों को ठग रहे हैं। डीटीपी विभाग द्वारा नारनौंद उचाना रोड़ पर भारत पेट्रोल पंप के सामने काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाकर सड़कों को ध्वस्त किया। पीला पंजा चलने की सूचना से प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया।

नारनौंद के हांसी रोड़, जींद रोड़ और उचाना रोड़ पर पिछले काफी समय से अवैध कॉलोनी काटने का धंधा चल रहा है। अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उचाना रोड पर स्थित भारत पेट्रोलियम के सामने काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस सहायता मांगी गई थी। बुधवार को पुलिस फोर्स के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सीडीपीओ सत्यवान को नियुक्त किया गया। पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में बुडाना रोड़ पर बनी अवैध कॉलोनी के सड़कों को तोड़ा गया। ( Hansi News Today )

हिसार जिला टाउन अधिकारी दिनेश कुमार व जेई सचिन कुमार ने बताया कि नारनौंद में अवैध रूप से कॉलोनी काटने की शिकायत पिछले कुछ समय से मिल रही थी। बुधवार को बुडाना रोड़ पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी की सड़कों को जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अवैध कॉलोनी में प्लाट ना खरीदें। ठगी से बचने के लिए वेध कॉलोनी में ही प्लाट खरीदें और इसकी पुष्टि पहले टाउन प्लैनिंग ऑफिस में अवश्य कर ले।








