---Advertisement---

Accident: हांसी जींद रोड़ पर दर्दनाक हादसा: गांव राजपुरा के पास गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Follow Us
---Advertisement---

Tragic accident on Hansi-Jind road    

Hansi News Today: हरियाणा के हांसी जींद रोड पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा ( Accident ) हो गया। गांव राजपुरा के पास गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गाड़ी के एयरबैग खुलने की वजह से गाड़ी सवार युवक बाल बाल बच गए। लेकिन गाड़ी सफेद के पेड़ में लगकर पलट गई और बाइक भी दूर जाकर गिर गया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करने में लगी हुई है जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हंसी के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार दोपहर को करवाया जाएगा और उसके बाद उनका अंतिम संस्कार गांव राजपुरा में किया जाएगा। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजपुरा गांव के पास हादसा

हांसी जींद रोड पर गांव राजपुरा के पास जींद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक और बाइक सवार का हेलमेट भी सड़क किनारे गड्ढ़ों में जा गिरा। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और कर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा टकराई और पलट गई। जिससे गाड़ी सवार युवक भी गाड़ी में फंस गए। लेकिन गाड़ी के एयरबैग खुलने की वजह से उनकी जान बाल बाल बच गई। ( Narnaund News Today )

 

नारनौंद सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

हादसा इतना भयानक था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। गाड़ी को पालटा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से बाइक सवार व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गाड़ी में फंसे युवकों को भी बाहर निकाला और उपचार के लिए हांसी के अस्पताल में भर्ती करवाया। हांसी जींद रोड पर हुए हादसे में मृतक बाइक सवार व्यक्ति की पहचान गांव राजपुरा निवासी सतबीर उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। ( Latest Accident News Today )

छः महीने पहले मृतक के भतीजे की हादसे में गई थी जान

हादसे की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हांसी के नागरिक अस्पताल से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक सतबीर तीन बेटों का पिता है और तीनों ही शादीशुदा हैं। मृतक सतबीर खेती बाड़ी का कार्य करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था और उसकी पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। करीब 6 महीने पहले सतवीर के भतीजे का भी एक्सीडेंट हो गया था और इस एक्सीडेंट में उपचार के दौरान करीब 40 दिन बाद पवन उर्फ पोना राजपुरा की भी मौत हो गई थी। ( Haryana News Today )

Hisar News: बाडो पट्टी टोल मैनेजर की गाड़ी से कुचलकर हत्या, स्कार्पियो सवार युवकों ने 130 रुपए बचाने के लिए मर्डर, Link – Click Here 

Hansi News: चैनत गांव में भाखड़ा के पानी को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे, Link – Click Here

 

Update: हरियाणा कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलें, शामलात भूमि बेचने की मंजूरीLink – Click Here

हांसी जींद रोड़ एक्सीडेंट की खौफनाक तस्वीरें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर केस अपडेट: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी पुलिस रिमांड पर

August 21, 2026
हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, ऑब्जर्वरों और विधायक की मौजूदगी में विवाद

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर हत्याकांड को लेकर लोरेंस बिश्नोई गैंग का दावा निकला झूठा, जाने मैसिज में क्या लिखा

August 21, 2026
Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

Jind News: इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की मौत; बेस्ट रेडर मोहित दलाल की मौत से खेल जगत में मायूसी

August 20, 2026
Latest News Hansi: ड्यूटी में लापरवाही; खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Latest News Hansi: खेड़ी जालब नायब तहसीलदार सहित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

August 20, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer