---Advertisement---

Hansi News: चैनत गांव में भाखड़ा के पानी को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे

Follow Us
---Advertisement---

Chaos over Bhakra water in Chainat village in Hansi News  

Hansi News: हरियाणा के हांसी जिले के चैनत गांव में भाखड़ा के पानी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने सरकार की मंजूरी मिलने का दावा करते हुए भाखड़ा नहर से आ रही पाइप लाइन में टी लगा ली थी और भाजपा सरकार की खूब वह वाहवाही की थी। लेकिन सोमवार की देर रात जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में प्रशासन ने टी को उखाड़ दिया। जब ग्रामीण विरोध करने लगे। भीड़ को अपनी तरफ आता देख पुलिस ने उन पर लाठियां भांजी और आंसू गैस के बोले छोड़े।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हांसी पीने के पानी का विवाद

हांसी जिले के गांव चैनत के ग्रामीण पिछले करीब 40 दिनों से भाखड़ा के नीले पानी को लेकर गांव में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर ट्रैक्टर मार्च भी निकाला था और कुछ ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। परंतु स्थानीय प्रशासन और हांसी के विधायक विनोद भयाना ग्रामीणों को नई पाइपलाइन देने पर मना नहीं पाए। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि सरकार ने उन्हें टी मुहैया करवाई है और ग्रामीणों ने जेसीबी और हाइड्रा मशीन की मदद से शनिवार को पानी की पाइप लाइन में टी लगा ली।

 

इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर खुद गांव के सरपंच हिमांशु ने की और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बार-बार धन्यवाद भी किया। इस मामले में नया मोड़ उसे समय ले लिया जब जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने ग्रामीणों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी। मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एक बार फिर भटक गए और टी पॉइंट पर ग्रामीणों ने पहरा बिठा दिया। ( Hansi ki Taaja News )

चैनत गांव में लगाई गई टी को उखाड़ा

सोमवार देर रात हांसी जिला उपायुक्त राहुल नरवाल और हांसी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। प्रशासन अपने साथ जेसीबी मशीन और हाइड्रा मशीन भी साथ ले गया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रशासन ने भाखड़ा नहर से हांसी आ रही पाइप लाइन से चैनत गांव में लगाई गई टी को उखाड़ दिया। इसको लेकर चैनत गांव के ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने भांजी लाठियां और दागे आंसू गैस के गोले

ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख पुलिस प्रशासन में उन पर लाठियां भांजकर खदेड़ना शुरू कर दिया और साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ दिए। इस दौरान गांव के सरपंच हिमांशु का दावा है कि गांव की कुछ महिलाओं और कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं। वहीं बास थाना में तैनात एएसआई प्रीतम सिंह को भी सिर में चोट लगने के कारण घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गौरतलब है कि सरपंच एसोसिएशन के उप प्रधान सोमेश कुमार 20 जून को ग्रामीणों की धरना स्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने दावा किया था कि उन्हें सरकार ने ग्रामीणों के बीच उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए भेजा है। सरकार ने उनकी तमाम मांगे मान ली है और भाखड़ा नहर के पाइप लाइन में टी लगाने की मंजूरी दे दी है। यह दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समर्थन में नारे भी लगवाए थे। साथी अमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों का जूस पिलाकर अनशन भी तड़वा दिया था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer