Toll manager crushed to murder by Scorpio in Hisar News
Hisar News: हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा टाल देने को लेकर हुए भी बाद में स्कार्पियो सवार युवकों ने टोल मैनेजर की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। आरोप है कि स्कार्पियो सवार युवक और मैनेजर के बीच टोल देने को लेकर विवाद हुआ था और 130 रुपए बचाने के लिए मर्डर कर दिया। वारदात को अंजाम देकर स्कॉर्पियो सवारी युवक मुकेश से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही बरवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें टोल मैनेजर स्कॉर्पियो सवार युवकों से ईद दिखाने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टोल नाके पर मर्डर
हिसार के बाडो पट्टी टोल काली स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ युवक आए और बिना टोल दिए ही गुजारना चाहा। गाड़ी में सवार युवकों ने कहा कि वह लोकल रहने वाले हैं और वह टोल नहीं देंगे। इस बात को लेकर टोल कर्मियों और गाड़ी में सवारी के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान टोल के मैनेजर संजय शुक्ला भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने मामले को शांत करने के लिए युवकों से उनकी आईडी मांगी। आईडी दिखाने के बाद को लेकर युवक आगबबूला हो गए। ( Barwala toll murder News )
टोल मैनेजर के ऊपर चढ़ाई स्कॉर्पियो
जब टोल मैनेजर संजय शुक्ला गाड़ी के सामने खड़े होकर गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहे थे तो गुस्से में आकर स्कार्पियो सवार युवकों ने गाड़ी की टक्कर मार कर टोल मैनेजर संजय को गिरा दिया और उसके बाद गाड़ी को रिवर्स में लेकर टोल मैनेजर के ऊपर चढ़ा दी। वारदात को अंजाम देकर स्कार्पियो सवार सभी युवक हिसार की तरफ भाग गए। टोल कर्मियों ने बताया कि यह पूरा घटनाक्रम टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गया।
यह वारदात सोमवार मंगलवार की रात्रि 1:45 की बताई जा रही है। गाड़ी की टक्कर लगने और ऊपर चढ़ने की वजह से टोल मैनेजर संजय शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। टोल कर्मियों ने गंभीर रूप से घायल संजय शुक्ला का उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। टोल कर्मियों का कहना है की गाड़ी HR80F- 4887 में सवार थे और पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
हांसी जींद रोड़ पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कार सफेदे के पेड़ से टकराकर पलटी, पूरी खबर पढ़ें – Link – click here
Hansi News: चैनत गांव में भाखड़ा के पानी को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले दागे, Link – Click Here
Update: हरियाणा कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलें, शामलात भूमि बेचने की मंजूरी – Link – Click Here








