---Advertisement---

Narwana News: बडनपुर गांव में मिला अज्ञात शव, नहीं हुई पहचान, शव मिलने से हड़कंप

Follow Us
---Advertisement---

Haryana Jind Body found in Barwala Branch Canal in Narwana News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narwana News: हरियाणा के जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव बडनपुर नहर में शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकालकर उसकी पहचान करवाने का प्रयास किया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई।

बरवाला ब्रांच नहर में मिला शव

शनिवार को नरवाना क्षेत्र के गांव बडनपुर के ग्रामीण जब सुबह घूमने फिरने के लिए बरवाला ब्रांच नहर के हैड पर पहुंचे तो वहां पर उन्होंने नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। नहर में शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। जिससे गांव बडनपुर में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ( Haryana News Today )

नरवाना नहर में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस बडनपुर गांव में पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से निकाला। लेकिन ज्यादा दिन तक शव पानी में पड़ा रहने की वजह से शव बिल्कुल गल चुका था जिससे मार्ट की पहचान करना बड़ा ही मुश्किल हो गया। पुलिस ने ग्रामीण ऑन की मदद से इसकी सूचना आसपास के गांव में दी, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। लेकिन पुलिस के काफी प्रयासों के बावजूद भी देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। ( Jind News Today )

पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। नरवाना पुलिस 72 घंटे तक मृतक की पहचान करवाने के प्रयास करेंगी। अगर इस दौरान मृतक की पहचान नहीं हो पाई तो पुलिस उसका अंतिम संस्कार करवा देगी। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। ( Latest News Jind Narwana )

 

इस संबंध में नरवाना पुलिस की जांच अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए पुलिस आसपास के पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामले खंगालने में लगी हुई है। साथी क्षेत्र में मुनादी करवा दी है ताकि जल्द से जल्द मृतक की पहचान हो सके और मृतक के शव को उसके परिजनों के हवाले किया जा सके। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। ( Jind ki Taaja News )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

नारनौंद सीआईए ने दो बाइक चोरों को किया काबू, जींद से चुराई बाइक, रामराय गांव के बाइक चोरों ने किया खुलासा

August 2, 2026

Jind News: फूफा ने बनाया प्रॉपर्टी में सांझेदार, साले के लड़के ने किया प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास

July 22, 2026

हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

July 20, 2026

नारनौंद में चोरों ने मकान में लगाई सेंध, नगदी व जेवरात चोरी, PM मोदी की रैली में गई थी महिला

July 18, 2026
उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

उद्घाटन के एक दिन बाद थमा हाइड्रोजन ट्रेन का पहिया, जींद में पीएम मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

July 18, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer