Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Abtak : ग्रुप सी-डी के कर्मचारीयों की लगी लाटरी, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर दिया ऐलान

0 minutes, 7 seconds Read

Haryana News Abtak :  leave will be given in lieu of work on holiday :  ग्रुप सी-डी के कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, महिला कर्मियों को 25 कैजुअल लीव मिलेंगी

Haryana News Abtak : हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी और डी के नियमित कर्मचारियों को राहत दी है। कोई कर्मचारी छुट्टी वाले दिन (जैसे रविवार या राष्ट्रीय अवकाश) ड्यूटी पर जाता है, तो वह अगले एक महीने के भीतर मनचाहे किसी भी दिन कॉम्प ऑफ (छुट्टी) ले सकेगा। यह कॉम्प ऑफ संबंधित छुट्टियों और स्टेशन लीव के साथ भी लिया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

अधिसूचना के मुताबिक किसी भी हालत में कॉम्प ऑफ कुल 16 दिनों से ज्यादा नहीं मिलेंगे। एक महीने में कॉम्प ऑफ नहीं लिया तो वह एक्सपायर हो जाएगा। इसके साथ अगर उस दिन के बदले में पैसे (वित्तीय प्रोत्साहन) दिए जा चुके हैं या दिए जाने वाले हैं, तो कॉम्प ऑफ नहीं मिलेगा। ( Abtak Haryana News )

 

महिला कर्मचारियों को 25 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे

सरकार ने हरियाणा सिविल सेवा (अवकाश) नियम 2016 में संशोधन की भी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अब सभी नियमित महिला कर्मचारियों को हर साल 25 आकस्मिक अवकाश (कैजुअल लीव) मिलेंगे। 30 जून से पहले नियुक्त होने वाली नियमित महिला कर्मचारियों को अब 20 के स्थान पर 25 और पुरुष कर्मचारियों को 10 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे। 30 जून से 30 सितंबर के बीच नियुक्त होने वाली महिला कर्मचारियों को 12 और पुरुष कर्मचारियों को 5 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे। वहीं, 30 सितंबर के बाद नियुक्त होने वाली महिला कर्मचारियों को 6 और पुरुष कर्मचारियों को 2 आकस्मिक अवकाश मिलेंगे। इसके अलावा, 30 नवंबर के बाद नियुक्त होने वाली महिला कर्मचारियों को 3, जबकि पुरुष कर्मचारियों को एक आकस्मिक अवकाश मिलेगा।

10-20 साल सर्विस करने वाले पुरुष कर्मचारियों के लिए ये नियम

10 साल की सेवा के दौरान पुरुष कर्मचारियों को 10 दिन, 10 साल से अधिक लेकिन 20 साल से कम की सेवा पर 15 दिन और 20 साल की सेवा के बाद 20 का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। कर्मचारी जिस साल में 10 या 20 साल की सेवा पूरी करेगा, वह उसी साल से यह बढ़े हुए अवकाश लेने का हकदार होगा।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer