कांग्रेस की परिवर्तन रैली 30 दिसंबर को बास में, दीपेंद्र हुड्डा होंगे मुख्य वक्ता
पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता डॉक्टर कुलवंत मोर।
हरियाणा न्यूज नारनौंद : गांव बास की अनाज मंडी में 30 दिसंबर को हाथ से हाथ जोड़ो परिवर्तन रैली आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर कुलवंत मोर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि परिवर्तन रैली को लेकर लोगों में लोगों में उत्साह है क्योंकि भाजपा के शासन में सभी वर्ग दुखी है। विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी और योजनाओं के नाम पर लोगों के हाथों में कागजात थमा रखे हैं। प्रदेश में बेरोजगारों की फौज बढ़ गई है। सरकार कौशल रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रही है। जो युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं। सरकार उन पर लाठियां बरसाने का काम कर रही है। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। 30 दिसंबर को बास की अनाज मंडी में हाथ से हाथ जोड़ो परिवर्तन रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश शिरकत करेंगे। रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाग लेंगे इसके लिए गांव गांव जाकर लोगों को न्यौता देने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर सूरज सिंह, नरेश उगालन, डॉक्टर दिलबाग मोठ इत्यादि विशेष तौर पर मौजूद थे।
भाजपा के शासन से सभी वर्ग दुखी, कर्मचारी व बेरोजगार युवा सड़कों पर – दिलबाग ढांडा
गांव जामनी खेड़ा में ग्रामीणों के साथ बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता दिलबाग सिंह ढांडा व अन्य।
हरियाणा न्यूज नारनौंद : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश को विकास के मामले में पीछे कर दिया है और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। उक्त शब्द कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिलबाग सिंह ढांडा ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत गांव जामनी खेड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि भाजपा के शासन में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आए दिन सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांग ना मानकर उनके साथ अन्याय कर रही है। बेरोजगार भी रोजगार के लिए संसद में घुस कर विरोध करने पर मजबूर हो रहे हैं। आज पूरे प्रदेश की सड़के टूट चुकी है सरकारी हॉस्पिटलों में दवाई नहीं इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार जनता की हितेषी ने होकर पूंजीपतियों की हितेषी है। समय आने पर प्रदेश की जनता उनको सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश में मजबूत हो रही है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें ताकि भाजपा पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम किया जाए।
सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए ब्राह्मण सतरोल खाप जल्द चलाएगी जागरुकता अभियान – रामावतार शर्मा
बैठक में भाग लेते ब्राह्मण सतरोल खाप के वरिष्ठ लोग।
हरियाणा न्यूज नारनौंद : नारनौंद के पेटवाड़ रोड पर स्थित परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण सतरोल खाप की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सतरोल ब्राह्मण खाप के प्रधान रामअवतार शर्मा ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण खाप की कमेटी का गठन करना था। इस कमेटी में बिशनलाल गौतम को खाप का संरक्षक बनाया गया। खाप के प्रधान राम अवतार शर्मा ने बताया कि समाज में फैली बुराइयों को मिटाने के लिए खाप जल्द ही अभियान चलाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। खाप का विस्तार करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नरेश शर्मा बास को वरिष्ठ उप प्रधान बनाया गया है, सचिव सुरेंद्र शर्मा उगालन, उप प्रधान हरी निवास, महेश गौतम व जय भगवान उगालन को बनाया गया। कोषाध्यक्ष सतबीर शर्मा भैणी अमीरपुर को बनाया गया। प्रवक्ता कवल शर्मा सुलचानी, सलाहकार रवि शर्मा पाली, सह कोषाध्यक्ष बलजीत राजथल, दीनदयाल गगन खेड़ी, बहादुर कागसर, सोमेंद्र मौहला, बडछप्पर बलजीत शर्मा, भूपेंद्र सुलचानी, रामपाल शास्त्री, ओम प्रकाश, सतबीर फौजी आदि सदस्य बनाए गए। बैठक में दिनेश व्यास, कुलदीप गौतम, पवन, जगमेन्दर व मंगत राम आदि ने भाग लिया।