Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : महिला वकील की हत्या करने के मामले में खुलासा, दो गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

Haryana News Today: Disclosure in the murder case of female lawyer

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी में पड़ोसी ने की थी महिला अधिवक्ता की हत्या

 

Rewari Haryana News Today : रेवाड़ी में गुरुग्राम जिले के पटौदी की महिला अधिवक्ता सरिता की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। रेवाड़ी क्राइम ब्रांच व सदर थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पटौदी के बावड़ी मोहल्ला के जसवंत उर्फ आशू व गांव गदाइपुर के रमन के रूप में हुई है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड जसवंत मृतक सरिता का पड़ोसी है। बताया जा रहा है कि अधिवक्ता की हत्या रुपये के लेनदेन में की गई। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

26 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव रामगढ़ नहर के समीप कच्चे रस्ते पर खून में लथपथ एक महिला का शव मिला था, जिसकी पहचान पटौदी के बावड़ी मोहल्ला की अधिवक्ता सरिता के रूप में हुई। महिला अधिवक्ता पटौदी कोर्ट में 2017 से प्रेक्टिस कर रही थी। मृतका के पिता भगवान दास की शिकायत पर सदर थाना पुलिस धारा 103(1), 238 (ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद रेवाड़ी क्राइम ब्रांच व थाना सदर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपित जसवंत और रमन को गिरफ्तार कर लिया।

बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जसवंत उर्फ आशू ने बताया कि वह अपने साथी रमन के साथ महिला को लेकर रेवाड़ी में रामगढ़ की नहर के समीप लेकर गया तथा उसने सरिया नुमा नुकुली चीज से उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपितों को अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने समलैंगिक व सुपारी जैसे सवालों का जवाब देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह जांच की बात है। आरोपितों से पूछताछ के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी।

अधिवक्ता के पति ने चार महीने पहले किया था सुसाइड

एसपी ने बताया है कि महिला वकील के पति ने चार माह पूर्व आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले उसने अपना एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर डाला था। इस मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया था। सरिता की हत्या के पीछे की वजह कहीं यही तो नहीं, पुलिस हर एक एंगल से आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer