Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News Today : गुरुग्राम और फतेहाबाद में कई गाड़ियों में लगी आग

0 minutes, 22 seconds Read

 Haryana News Today: Several vehicles caught fire in Gurugram and Fatehabad

एक चिंगारी ने आटो सहित कारें स्वाहा 

Screenshot 2024 0407 062045
गुरुग्राम में गाड़ियों में लगी हुई आग।

हरियाणा न्यूज टूडे, गुरुग्राम / फतेहाबाद : शनिवार को पुराना दिल्ली रोड़ पर एक खाली स्थान पर रखे गए कबाड़ में एक चिंगारी से आग क्या लगी, वह देखते ही देखते शोला बन गई और कबाड़ के बाद आग पेड़ों के पत्तों को स्वाहा करते हुए पास में खड़ी कई गाड़ियों तक भी पहुंच गई। देखते ही देखते एक ऑटो व तीन कार आग की चपेट में आ गए। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाई । वहीं फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र के पास भी एक लग्जरी कार में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई और गाड़ी जलकर राख हो गई। गाड़ी चालक को चलती कार से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार पुराना दिल्ली रोड़ पर राजपूत वाटिका के पीछे रिहायशी इलाका है। वहां पर एक प्लॉट में कुछ कबाड़ भी रखा हुआ था। कबाड़ में अचानक से आग लग गई और देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी। पेड़ों के पत्तों और टहनियों को भी इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि आग बुझाने के प्रयास किए जाते, तब तक आग वहां पर खड़ी तीन कार व एक ऑटो में भी आग लग गई। खाली प्लॉट में गाड़ियों की सीट कवर बनाने वाले लोगों ने वेस्ट फोम और लेदर के उनमें यह शेष पेज टुकड़े डाले हुए थे। 

आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ युवक वहां पर सिगरेट पी रहे थे। आशंका है कि उन्होंने जलती सिगरेट वहां पर फेंकी दी, जिस कारण यह आग लगी। भीम नगर फायर स्टेशन से अधिकारी रमेश सैनी के अनुसार भीम नगर, उद्योग विहार फायर स्टेशन से चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

सड़क पर चलती लग्जरी कार में लगी आग, धू-धू कर जली गाड़ी

Screenshot 2024 0407 073039
भूना क्षेत्र में गाड़ी में लगी आग।


हरियाणा न्यूज टूडे : भूना: सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाइवे 2 पर भूना शहर से करीब ढाई किलोमीटर दूर खासा पठाना गांव के नजदीक टोयोटा प्राडो कार शनिवार की दोपहर बाद अचानक आग का गोला बन गई। कार अचानक धू-धू कर कार जल उठी तो स्टेट हाइवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

स्थानीय लोगों ने आगजनी की घटना को लेकर तुरंत मार्कीट कमेटी भूना को फायर बिग्रेड की गाड़ी को तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए मोबाइल फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन रमेश कुमार वर्मा, फायर ऑपरेटर पवन कुमार व राममेहर सिंह और डाइवर नरेंद्र कुमार आदि कुछ ही मिनट के बाद मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में कार पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर बाद जिला हिसार के गांव घिराय निवासी राकेश शर्मा अपने बहनोई हिसार के सैक्टर 9/11 वासी राजू शर्मा की टोयोटा प्राडो कार नंबर पीबी 23 जे 4343 को चला कर भूना से उकलाना जा रहा था। लेकिन जैसे ही वह शहर से ढाई किलोमीटर दूर पहुंचा।

चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

 खासा पठाना गांव के नजदीक चलती कार में वायरिंग शॉर्ट होने के कारण अचानक आग लग गई। कार चालक राकेश शर्मा ने रफ्तार को काबू करके तुरंत छलांग लगा दी। इसलिए आगजनी की घटना में वह बाल- बाल बच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन कार पूरी तरह से खाक हो गई है।

कार के मालिक राजू शर्मा ने बताया कि टोयोटा प्राडो कार पंजाब से 40 लाख में कुछ दिनों पहले ही खरीदकर लाए थे। आग के कारण कार पूरी तरह से नष्ट हो गई है। मगर जनहानि होने से बच गई। इस संबंध में एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने रपट दर्ज करके स्टेट हाईवे से कबाड़ हो चुकी कार को क्रेन की मदद से उठा लिया गया है।

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्जसुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर 

Haryana sports news
Latest News Haryana Today: मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण मिट्टी के नीचे दबे, दो महिलाओं की मौतCrime News Hisar
Hisar me blast Hisar News Today: हिसार में रेहड़ी संचालक व उसके भाई को छुरी से हमला, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करने का आरोप
Hisar Election News Sirsa News Today

हिसार में भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम में बवाल : किसानों के सवालों का जवाब नहीं दे पाए भाजपा प्रत्याशी, भाषण को बीच में छोड़क़र निकले भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *