Haryana person missing : Barwala Uklana News
Barwala Uklana News : हिसार जिले के उकलाना से महिला लापता हो गई। महिला अपनी छोटी दो बेटियों के साथ मायके जाने के लिए सुरेवाला मोड़ से बस में बैठी थी लेकिन मायके नहीं पहुंची। महिला के पति ने इसकी शिकायत उकलाना पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
मायके जा रही महिला बेटियों सहित बीच रास्ते गायब
हिसार जिले के गांव बिठमड़ा निवासी सोनू ने उकलाना थाना पुलिस को भी शिकायत में बताया कि उसकी शादी जींद जिले के गांव बधाना की सुमन के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दो बेटियां हुई जिनमें से बड़ी बेटी की उम्र करीब 4 साल और छोटी बेटी डेढ़ साल की है। 6 फरवरी को उसकी पत्नी सुमन अपने मायके जाने के लिए घर से रवाना हुई थी और उसने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों को सुरेवाला मोड़ से नरवाना की बस में चढ़ा दिया था।
सोनू ने पुलिस को बताया कि जब उसने शाम को अपने ससुराल बधाना गांव में फोन किया तो पता चला कि उसके पत्नी और दोनों बेटियां वहां पर नहीं पहुंची। उन्होंने अपनी बेटियों और पत्नी 23 वर्षी सुमन की काफी तलाश की लेकिन उन तीनों का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। उकलाना थाना पुलिस ने सोनू की शिकायत पर उसकी पत्नी सुमन, 4 वर्षीय बेटी पायल और डेड वर्षीय बेटी सिया की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू करदी है।
पुलिस को दी विस्तार से शिकायत
थाना उकलाना (हिसार), निवेदन यह है कि मैं सोनू पुत्र धीरा निवासी गाँव बिठमड़ा जिला हिसार का रहने वाला हूँ। मेरी घरवाली सुमन (23 वर्ष) आज दि0 06.02.2026 को करीब 11.00 AM पर अपने साथ मेरी दोनों लड़कियाँ पायल उम्र 04 साल व सिया उम्र 1 ½ साल को साथ लेकर अपने पिहर गाँव बधाना जिला जीन्द ले लिए घर से गई थी जिनकों मैने सुरेवाला चौक नरवाना जाने वाली सरकारी बस में बिठाया था जो मैने अपने ससुराल में पता किया है जो अपने पिहर गाँव बधाना अभी तक नहीं पहुँची है जिसका कद- 5 फुट, रंग सांवला, चेहरा- लंबूतरा सफेद रंग का सुट पहने हुए है । हमने हमारी सभी रिश्तेदारियों में भी पूछ लिया वो कहीं नहीं मिली । कृपा करके मेरी घरवाली व मेरी दोनों लड़कियों को ढुंढने का प्रयास करें ।