Speed skaters will be seen in ice skating.
मिशन विंटर ओलंपिक-2026 की तैयारी में जुटा हरियाणा
चयनित टॉपर्स को नेशनल से लेकर विंटर ओलंपिक तक मिलेगी मदद
हिसार/गुरुग्राम/फतेहाबाद। विन्टर ओलम्पिक गेम आइस स्केटिंग को हरियाणा प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने विशेष योजना तैयार की है। हरियाणा प्रदेश में नीदरलैंड पैटर्न को अपनाते हुए एसोसिएशन इस खेल के खिलाडिय़ों को अब पहले से अधिक ईवेंट में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी वहीं सामान्य स्पीड़ स्केटिंग के नेशनल लेवल के खिलाडिय़ों को भी खेलो इण्डिया से लेकर ओलम्पिक तक खेलने का मौका देगी।
किस आयु वर्ग पर रहेगा फोकस:-
इटली के मिलान और कोर्टिना में आयोजित होने वाले 25वें शीतकालीन ओलंपिक में हरियाणा की भागीदारी तय करने के लिए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन होनहार स्केटर्स की तलाश कर रही है। जिसमें मुख्य रुप से अलग-अलग प्रतियोगिताओं के लिए स्पीड एवं फिगर आइस स्केटिंग के इवेंट के लिए अंडर-6, 6 से 8, 8 से 10, 10 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 आयु वर्ग व 19 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स को पहले से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
क्या है नीदरलैंड पैटर्न :-
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार मिशन विंटर ओलंपिक-2026 को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश में नीदरलैंड के मॉडल को अपनाया गया है। उनके अनुसार नीदरलैंड में आइस स्केटिंग रिंगों की कमी के कारण वहां के अधिकांश आइस स्केटर्स सामान्य रिंगों में अभ्यास करते हैं। उसके बाद चयनित स्केटर्स के आइस स्केटिंग रिंग में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उसी प्रकार प्रदेश के आइस स्केटर्स की दक्षता एवं जरूरत के हिसाब से आइस स्केटिंग रिंग में प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है। है। इस कड़ी में हरियाणा के 100 सामान्य स्केटर्स को इस वर्ष आइस स्केटिंग खेल से जोड़ा जाएगा।
इन पर रहेगा फोकस:-
महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार जिलावार टॉपर्स खिलाडिय़ोंं का डाटा तैयार करने, खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दिलवाने, अधिक से अधिक ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन करने, कोच के लिए वित्तिय मदद करने के लिए रणनीति बनाने व हरियाणा प्रदेश में ओलम्पिक खेल आईस स्केटिंग को ओर अधिक लोकप्रीय बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
खेल कोटे से मिलेगी नौकरियां:-
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा के अनुसार ओलम्कि खेल आइस स्केटिंग में अपार संभावनाएं हैं। युवा पीढ़ी को इस खेल से जोड़ने के लिए अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही शीतकालीन खेलों के लिए देश के 12 से अधिक राज्यों की सरकारी नौकरियों एवं दूसरी सुविधाओं में तीन प्रतिशत विशेष कोटा है। जिसे जल्द ही पूरे देश में लागू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों की राजधानी हरियाणा पर विशेष फोकस रहेगा।
कहां-कहां खेला जाता है आइस स्केटिंग खेल:-
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान एवं महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार विंटर ओलम्पिक खेल आइस स्केटिंग वर्तमान में देश के 20 से अधिक राज्यों व चार केन्द्र शासित प्रदेशों में खेला जाता है। जिनमें से मुख्य रूप से तेलंगाना, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, राजस्थान, कर्नाटक, झारखण्ड, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी बंगाल, तेलगांना, छत्तीसगढ़ में यह खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
भारत में आइस स्केटिंग के रिंग:-
आइस स्केटिंग खेल दो प्रकार के मैदानों में खेला जाता है। जिसमें जहां प्राकृतिक रूप से तालाबों, झीलों, नहरों और नदियों जैसे जल निकायों के जमने से बने खेल मैदानों (आउटडोर आइस रिंग/रिंक)के अलावा मानव निर्मित बर्फ मैदानों/ स्टेडियमों (इंडोर आइस स्केटिंग रिंग/रिंक) की सतहों पर यह खेल खेला जाता है।
देश में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक:-
1. आईस्केट रिंग, एंबिएंस मॉल, गुरुग्राम।
2. दून आइस स्केटिंग रिंग, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रायपुर, देहरादून। में स्थित है ।
3. एस्सेल वर्ल्ड, मुंबई
4. नेपच्यून मैग्नेट मॉल, लोअर पवई, एलबीएस मार्गमुंबई।
5. स्पार्की आइस स्केटिंग, अंतर्राष्ट्रीय शॉपिंग मॉल, एडापल्ली, कोच्चि।
भारत में आउटडोर आइस रिंग/रिंक
1. शिमला आइस स्केटिंग रिंक, सर्कुलर रोड, शिमला, हिमाचल प्रदेश।
2. गुलमर्ग आइस रिंग, पर्यटन मंत्रालय, जम्मू और कश्मीर सरकार।
3. लेह आइस रिंग, लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश।
4. कारगिल, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश।
ये खबरें भी पढ़ें :-
हरियाणा की ताजा खबर ,
Latest News Haryana Today: मिट्टी की ढांग गिरने से आठ ग्रामीण मिट्टी के नीचे दबे, दो महिलाओं की मौत, Crime News Hisar,
Hisar me blast , Hisar News Today: हिसार में रेहड़ी संचालक व उसके भाई को छुरी से हमला, पुलिस की मौजूदगी में भी मारपीट करने का आरोप
Hisar Election News , Sirsa News Today,
