Haryana sports news today: Sports competition organized by Women and Child Development Department
राजीव गांधी स्टेडियम में हुई खेल प्रतियोगिता
![]() |
| विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए। |
हरियाणा न्यूज जींद : खंड महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शनिवार को अलेवा के राजीव गांधी स्टेडियम मे एक दिवसीय खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई, जिसमें महिलाओं ने पूरा दमखम दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड महिला एवं बाल विकास रामरति ने की। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सलोचना कुंडू ने हिस्सा लिया।
खेल प्रतियोगिता मे खंड के विभिन्न गावों से आई महिलाओं के बीच क्रमश: 100, 300, 400 मीटर दौड़, आलू चम्मच रेस, मटका दौड़ व 5 किलोमीटर की साइकिल रेस के मुकाबले कराए गए। मटका दौड़ में खांडा की प्रमिला प्रथम तो साइकिल रेस में गोहियां की सोनाली ने सबसे तेज साइकिल चलाया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अंचल की महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता है। प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने वाली महिलाओं को विभाग की और से पुरस्कार के तौर पर इनाम के तौर पर नकद राशि वितरित की जाती है। कार्यक्रम के दौरान पीओ व सीडीपीओ ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता मे अव्वल रही महिलाओं को सीडीपीओ ने विभाग की सुपरवाइजर व मुख्यातिथि के साथ मिलकर इनाम के तौर पर नगद राशि वितरित की।
इनाम के तौर पर वितरित होगी 23,700 की राशि
जानकारी देते हुए सीडीपीओ सुमित्रा लाठर ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रही 18 महिलाओं को विभाग की तरफ से आई लगभग 23 हजार 700 रुपए की राशि इनाम के तौर पर अव्वल रही महिलाओं के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। प्रथम स्थान हासिल करने वाली महिला को 2100 रुपए, द्वितीय को 1100 रुपए व तीसरा स्थान पाने वाली महिला को 750 रुपए की नकद राशि इनाम के तौर पर वितरित की गई है। इस मौके पर डीपी सोहन, नरेश सिंह, वीरेंद्र, मुकेश, क्लर्क रणजीत, सुपरवाइजर सोनिया, राजबाला, मीना, सरोजबाला, एएनएम केलापति, सीएचओ शंकर व बीपीए सत्यवती समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
ये महिलाएं रही विजेता
100 मीटर दौड़ में 30 वर्ष से कम उम्र की प्रतियोगिता में हसनपुर की सुशील प्रथम, डाहौला की कविता द्धितीय व नगूरा की नीशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
300 मीटर दौड़ मे डाहोला की सोनिया प्रथम, डाहौला की रितू द्वितीय व नगूरों की मंजू तीसरे स्थान पर रही।
400 मीटर लंबी दौड मे डाहौला की नीशु प्रथम, डाहौला की माफी द्वितीय व डाहौला की संजू रानी, मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मटका दौड़ प्रतियोगिता में खांडा की प्रमिला प्रथम, नगूरां की राजबाला द्वितीय व अलेवा की मुकेश तीसरे स्थान पर रही।
आलू चम्मच रेस प्रतियोगिता मे नगरां की सविता प्रथम, अलेवा की सुनीता द्वितीय व बधाना की मुकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पांच किलोमीटर साइकिल रेस मे गोहियां की सोनाली प्रथम, चूहड़पुर की प्रीति द्धितीय व खांडा की शिवानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ये खबरें भी पढ़ें :-
पुलिस पूछताछ में खुलासा : मकान ताऊ से विवाद; दहशत फैलाने के लिए किया फायर
वाहन की टक्कर से तालाब में गिरने से बाइक सवार की मौत
जिला पार्षद प्रतिनिधि की गाड़ी लगाई आग, फायर कर दी धमकी
Latest News Jind: जींद की राजनीतिक पिच पर डिप्टी सीएम का मास्टर स्ट्रोक
निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को एंबुलेंस चालक सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार
मौसम विभाग का अलर्ट, जाने कब राहत ठंड से राहत मिलने के आसार
