Haryana VidhanSabha Winter Session 2025
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session 2025) में 4 बैठकों के दौरान 23 घंटे तक जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि Haryana vidhansabha Winter Session 2025 में 16 विधेयक पारित हुए, जन विश्वास विधेयक के तहत 42 राज्य अधिनियमों के 164 प्रावधान अपराध-मुक्त किए गए। शिक्षा में प्रशिक्षित अध्यापकों की उपलब्धता, चुनाव सुधार प्रक्रिया और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक संवाद हुआ ।
हरियाणा विधानसभा ने हरियाणा दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अधिनियम, 2025 को पारित किया गया है। यह संशोधन छोटे व्यापारियों ( Ease Of Doing Business Haryana ) पर अनुपालन का बोझ कम करने, रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने और साथ-साथ श्रमिकों के अधिकारों एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है। यह संशोधन ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भर भारत और रोजगार-हितैषी नीतियों की दिशा में एक ठोस कदम है।
हरियाणा विधानसभा: शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन 8 महत्वपूर्ण विधेयक पारित
पारित किए गए विधेयकों की सूची निम्नलिखित है:
हरियाणा विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2025
हरियाणा तकनीकी शिक्षा अतिथि संकाय (सेवा की सुनिश्चिता) संशोधन विधेयक, 2025
हरियाणा आवास बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2025
हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2025
हरियाणा आबादी देह (स्वामित्व अधिकारों का निहितीकरण, अभिलेखन और समाधान) विधेयक, 2025
हरियाणा दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक, 2025
हरियाणा अनुसूचित सड़क और नियंत्रित क्षेत्र (अनियमित विकास निर्बन्धन) संशोधन विधेयक, 2025
हरियाणा जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) विधेयक, 2025
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाई है। ऐसे में जनता के इस विश्वास के बावजूद विपक्ष द्वारा ‘वोट चोरी’ का भ्रम फैलाना सरासर दुष्प्रचार है और जनमत का भी अपमान है।
शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जवाब :-
2014 से पहले हर वर्ष केवल 700 MBBS और 4 विशेषज्ञ डॉक्टर मिलते थे। वर्तमान सरकार में यह संख्या बढ़कर प्रतिवर्ष 2500 MBBS और लगभग 200 विशेषज्ञ डॉक्टर हो गई है।
अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है और प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज व सभी सुविधाओं से युक्त एक अस्पताल विकसित किया जा रहा है।

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि रोहतक स्थित हैफेड फीड प्लांट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान फीड प्लांट को आईएमटी रोहतक स्थित मेगा फूड पार्क में स्थानांतरित कर एक नया, आधुनिक पशु चारा संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
विपक्ष की हताशा का प्रतीक है अविश्वास प्रस्ताव: राव नरबीर सिंह
वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया।
“14 महीनों से पूर्ण बहुमत के साथ चल रही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना विपक्ष की राजनीतिक हताशा और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। लोकतंत्र में अविश्वास प्रस्ताव का आधार संख्याबल होता है, न कि राजनीतिक भ्रम।
हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा l 13 महीनों में 54 संकल्प पूरे, 163 पर कार्य प्रगति पर। विकसित हरियाणा 2047 के लक्ष्य की ओर सरकार की यात्रा निरंतर जारी।
मुख्यमंत्री ने सदन से आग्रह करते हुए कहा कि तथ्यों, कार्यों और जनहित के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार करें और प्रदेश की विकसित हरियाणा की परिकल्पना की तरफ चल रही नॉन स्टॉप यात्रा को और सशक्त बनाएं।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वंदे मातरम पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए इसे भारत की स्वतंत्रता यात्रा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का अमर प्रतीक बताया।
“वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि बलिदान, त्याग और तपस्या से जन्मा सांस्कृतिक प्रतिकार है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी। वंदे मातरम के 150 वर्ष और संविधान के 75 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है,” मुख्यमंत्री.
उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, हरियाणा की वीर परंपरा, लोकतंत्र सेनानियों और महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए वंदे मातरम को जीवन मंत्र के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
विधानसभा में किसानों के मुआवजे और आकलन प्रक्रिया पर चर्चा
वर्तमान सरकार ने अब तक किसानों को ₹4,771.89 करोड़ का मुआवजा प्रदान किया है, जबकि वर्ष 2005 से 2014 के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा केवल ₹1,158 करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में दी गई थी।
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं इस प्रक्रिया की समीक्षा की है और किसी भी स्तर पर त्रुटि या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दी जानकरी देते हुए बताया कि पानीपत स्थित इलेक्ट्रिक बस डिपो को बसों के संचालन हेतु पूरी क्षमता के साथ तैयार कर लिया गया है और आगामी तीन महीनों के भीतर इसे पूर्ण रूप से चालू कर दिया जाएगा। साथ ही, पानीपत के लिए स्वीकृत 50 इलेक्ट्रिक बसों में से 15 बसें अब तक डिपो को प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि शेष बसें भी अगले तीन महीनों के भीतर उपलब्ध करा दी जाएंगी।
लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पेहोवा विधानसभा क्षेत्र के गांव उरानाई और राष्ट्रीय राजमार्ग-152 को जोड़ने वाली सड़क के जंक्शन पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव NHAI के पास विचाराधीन है।
हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा!
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि पहले की सरकारों ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बारे में नहीं सोचा, जबकि पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को मजबूती मिली है। इससे कहीं न कहीं विपक्ष को दिक्कत हो रही है। राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं और नॉन-स्टॉप विश्वास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में बयान
“अविश्वास प्रस्ताव पर खुद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के हस्ताक्षर नहीं हैं। या तो नेता विपक्ष को इस प्रस्ताव की जानकारी नहीं थी, या फिर उन्होंने जानबूझकर इसे आने दिया। सरकार इस पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार थी।
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक गीता भुक्कल के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मातनहेल कॉलेज की बिल्डिंग मामले में पूरी जांच करवाई जाएगी। बिल्डिंग कब बनी, निर्माण सामग्री और मानदंडों की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पानीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में शिशु एवं मातृत्व अस्पताल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके बाद इसे औपचारिक रूप से जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दी जानकारी। वहीं हिसार में टीबी अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा जिसके निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल भवन की ड्राइंग तैयार की जा रही है। नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में 2-3 वर्ष का समय लगेगा।