Haryana Weather Update 7 days
Haryana Weather Update: उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। आए दिन नए-नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश और ओलावृष्टि की वजह से हरियाणा पंजाब और राजस्थान में गेहूं की फसल नष्ट होने के कगार पर पहुंच गई है। अब एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने किसी संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके प्रभाव से हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कैसे किसानों के सपने कैसे साकार होंगे।
हरियाणा में मौसम प्रणाली बदलने से पिछले चार-पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिसार फतेहाबाद जिलों में ओलावृष्टि की वजह से गेहूं की फसल पर खासा प्रभाव पड़ा है। जींद जिले में हुई तेज बारिश की वजह से गेहूं की फसल की कटाई रुक गई है और किसानों का मानना है कि बारिश की वजह से गेहूं की पैदावार में काफी कमी हो सकती है। वही जिन क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है वहां पर तो गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। अप्रैल महीने की शुरुआत में शुरू हुई है बारिश 4 अप्रैल की रात्रि तक किसानों को परेशान करती रही। ( Hisar Weather Update )
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने फिर से हरियाणा में तेज बारिश और कहीं-कहीं हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 6 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है। इसके आंशिक प्रभाव से हरियाणा पंजाब राजस्थान दिल्ली एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वह अपनी गेहूं की फसल की कटाई मौसम को ध्यान में रखते हुए करवाएं। उन्होंने बताया कि 7 और 8 अप्रैल को हरियाणा में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। ( Haryana Mausam update )
किसानों के सपनों पर फिरा पानी
किसान संपूर्ण, उमेद सिंह, रामकेश, मोनू, नरेंद्र, दिनेश, हरिराम, बिंद्र, सुरेश, संदीप, रमेश इत्यादि किसानों ने बताया कि गेहूं की अच्छी पैदावार को लेकर उन्होंने अपने परिवार के लिए अनेक सपने संजोए थे। मगर बार-बार मौसम बदलने और बारिश होने की वजह से इस बार किसानों के सपनों पर सरकार और इंद्रदेव का ग्रहण लगता हुआ दिखाई पड़ रहा है। सरकार ने तो गेहूं की फसल की बिक्री पर नया फरमान किसानों पर ठोक दिया है। जबकि भगवान इंद्रदेव बार-बार गेहूं की पक्की पक्काई फसल पर बार-बार बारिश और ओलावृष्टि करके किसानों के रहे सही सपनों पर पानी फेरने का काम कर रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो किसानों के सामने गेहूं की फसल मंडी में बेचने की बजाय खाने के लाले पड़ जाएंगे। ( Barish Ka alert )

सरकार के किसान विरोधी फरमान के खिलाफ आंदोलन
सरकार द्वारा किसानों की गेहूं में सरसों की फसल बेचने को लेकर इस बार नया फरमान जारी किया गया है। इसके विरोध में किसान नेता सुरेश कोथ के नेतृत्व में बारह खाप के किसान खेड़ी चौपटा अनाज मंडी में धरने पर बैठे हुए हैं वहीं अन्य किस भी इसका विरोध कर रहे हैं। किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार तो वैसे ही किसानों की दुश्मन बनी हुई है और आए दिन किसानों को प्रताड़ित करने के लिए नए-नए कानून लागू कर रही है। अगर सरकार ने अपना यह नया कानून वापस नहीं लिया तो किस बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ( Kisan protest Haryana )