Hbse Exam in Physics and Economics Cheaters caught
HBSE Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को कक्षा 12वीं कक्षा की भौतिकी विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई है। रोहतक जिले के 45 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई है। जिले में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में एक नकलची पकड़ा गया है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड़ पर परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया है।
चेयरमेन फ्लाइंग ने लड़के को करीब 10 पर्चियों के साथ पकड़ा है। जिसका यूएमसी केस बनाया गया है। वहीं एसडीएम के उडनदस्ते द्वारा परीक्षा केन्द्र शहीद रविन्द्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर पर नियुक्त केन्द्र अधीक्षक को ड्यूटी में लापरवाही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया। वहीं जिले के अन्य सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई है।
Hbse physics exam 12th Class
रोहतक जिले में 12th class physics exam व अर्थशास्त्र विषयों की परीक्षा में कुल 2667 विद्यार्थियों में से 2627 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 40 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें कक्षा 12वीं कक्षा की भौतिक विज्ञान विषय में जिला में 1540 विद्यार्थियों से 1512 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं अर्थशास्त्र विषय में 1127 विद्यार्थियों में से 1115 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे व 12 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
बता दें कि रोहतक जिला प्रशासन द्वारा इन परीक्षाओं को सुचारू ढंग व नकलरहित संपन्न करवाने के दृष्टिगत उड़नदस्ते गठित किए गए है व डयूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए है। पुलिस द्वारा भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। जिला में इन बोर्ड परीक्षाओं के 45 परीक्षा केंद्र स्थापित है।