HBSE Exam latest News Hisar DC flying Raid exam centre
HBSE Exam latest News: हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान हिसार में पहले ही दिन परीक्षार्थियों को नकल पहचाने के लिए गए सहयोगियों में हड़कंप मच गया। हिसार जिला उपायुक्त महेंद्र पाल की टीम ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के आसपास भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 का सख्ती से पालन किया जाए।
हरियाणा बोर्ड परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त महेंद्र पाल ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकल रहित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को उपायुक्त महेंद्र पाल ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
बालसमंद के HBSE Exam Centre पर डीसी फ्लाइंग की छापेमारी
HBSE Exam Centre के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पटेल नगर स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, परीक्षार्थियों की बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा सुरक्षा प्रबंधों की गहनता से जाँच की। उन्होंने केंद्र अधीक्षकों एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की ढिलाई अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पश्चात बालसमंद में परीक्षा केंद्र में पहुंचे। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु यदि जरूरी हो तो अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

आदमपुर के परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग की रेड
हिसार डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि धारा 163 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहे। आदमपुर सहित जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त महेंद्र पाल ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
जिला उपायुक्त ने मिड-डे मील योजना की व्यवस्थाओं को जांचा

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विद्यालयों में संचालित मिड-डे मील योजना की व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने रसोईघर की स्वच्छता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था एवं भोजन वितरण प्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। उपायुक्त महेंद्र पाल ने निर्देश दिए कि मिड-डे मील योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
परीक्षा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मितल, शिक्षा विभाग व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।