Heroine Main supplier arrest Narnaund CIA Police
Narnaund CIA Police : नशा कारोबार को लेकर दुनिया में उड़ता पंजाब के नाम से हरियाणा का राजथल गांव फेमस है। इस गांव के नशा तस्करों के तार हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने सहित देश के अनेक हिस्सों से जुड़े हुए हैं। नारनौंद सीआईए पुलिस ने नशा ( हेरोइन ) सप्लाई करने के मामले में असल सप्लायर को गांव राजथल से एक नशा तस्कर को काबू किया है।

नारनौंद सीआईए पुलिस में तैनात एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने गत दिनों पहले रोहतक जिले के गांव भैणी सुरजन निवासी विजय पुत्र सत्यवान व अनु सिंह पुत्र जयभगवान को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह हेरोइन हिसार जिले के गांव राजथल निवासी एक नशा तस्कर से खरीदी है। ( Latest News Narnaund Hisar )
पुलिस पूछताछ के बाद दोनों नशा तस्करों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने नशा तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव राजथल में छापेमारी कर हेरोइन सप्लाई करने वाले अल नशा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गांव राजथल निवासी रवि पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है।