Hisar Accident News Today : Car hits bike in Hisar
बेटी को दवाई दिलवाकर बाइक पर घर आ रहे थे
हरियाणा न्यूज, हिसार : हिसार के बालसमंद के पास एक कार ने बाईक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति,उसकी पत्नी व एक बेटी की मौत हो गई। जबकि उनकी चार महीने की बेटी इस हादसे में बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hisar Haryana news Today
मृतक के परिचित चंद्रभान ने बताया कि सत्यवान अपनी पत्नी रेखा और दो साल की बेटी सौम्या के साथ बाईक पर सवार होकर अपनी चार महीने की बेटी को दवाई दिलवाने के लिए बालसमंद गांव गया था। जब वो दवाई लेकर वापस अपने गांव सरसाना जा रहे थे तो रास्ते में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण सत्यवान, रेखा और सौम्या सडक़ पर गिर गए। जबकि उनकी चार महीने की बेटी पास में पड़े एक मिट्टी के ढेर पर जा गिरी। जिससे उसकी जान बच गई। इस हादसे में सत्यवान और उसकी बेटी सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी रेखा को राहगिरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाईक को कब्जे में लेकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जिनका पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। सत्यवान और रेखा अपने पीछे चार महीने की बेटी सहित एक बेटा गौरव को छोडक़र गए हैं। सत्यवान मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पौषण कर रहा था। गौरव गांव के सरकारी स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण कर रहा है।