Hisar Chandigarh Road Accident in Barwala
Barwala News: हिसार जिले के बरवाला में सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिसार चंडीगढ़ रोड पर हुए इस एक्सीडेंट में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा।
गैबीपुर गांव के पास हादसा
हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार के दिन रात गांव के गैबीपुर के पास एक पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति एक महिला सहित तीन मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार व्यक्ति और उसकी 6 साल, 3 साल और डेड वर्ष की बेटियों को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी की गंभीर हालत को देखते हो उसका उपचार शुरू कर दिया। ( Barwala Accident News )

मृतक व्यक्ति की पहचान हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव ढाणी मोहब्बत पुर निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी आरती और तीन मासूम बेटियों को बाइक पर बैठा कर उकलाना क्षेत्र के गांव प्रभुवाला में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह चारों अपनी बाइक पर गांव गैबीपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश कुमार और उसकी तीन मासूम बेटियों सहित पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। ( Hisar ki Taaja News )
चारों घायलों को उपचार के लिए बरवाला के नागरिक अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने बाइक सवार मुकेश कुमार और उसकी दो बेटियों को मर्द घोषित कर दिया जबकि उसकी छोटी बेटी डेड वर्षीय दीक्षा और पत्नी आरती की गंभीर हालत को देखते हुए अगर वह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात डेढ़ वर्षीय दीक्षा की भी इस एक्सीडेंट में लगी चोटों की वजह से मौत हो गई। वही मुकेश की पत्नी आरती भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। ( Hisar Accident News Today )
हादसे की सूचना मिलते ही पर वाला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को मुकेश कुमार और उसकी दो बेटियों के शवों का पोस्टमार्टम हिसार में करवाया जाएगा जबकि दीक्षा के शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा। ( Hisar News Today )