Hisar Crime News: Bahu ke bad SAS girftar
नशा तस्करी के खिलाफ हिसार पुलिस का कड़ा प्रहार: बहु के बाद सास को भी किया काबू
Hisar Crime News: पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर हिसार की पुलिस टीम को निरंतर दूसरी बड़ी सफलता मिली है। अंबेडकर बस्ती में चल रहे नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए पुलिस ने अब दूसरी महिला तस्कर को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया।
नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का विवरण और नई गिरफ्तारी
पड़ाव चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में कल अंबेडकर बस्ती निवासी पूजा को 33.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी पूजा से की गई गहन पूछताछ में एक बड़ा खुलासा हुआ। ( Hisar News Today )
पूछताछ के दौरान सामने आया कि पूजा अपनी सास के साथ मिलकर नशे की तस्करी का यह अवैध नेटवर्क चला रही थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांचकर्ता ASI जय प्रकाश की टीम ने छापेमारी कर दूसरी महिला तस्कर (पूजा की सास) को भी काबू कर लिया है। ( Latest News Hisar )
मुख्य आरोपी: पूजा पत्नी आकाश उर्फ गादो (निवासी अंबेडकर बस्ती)।
सह-आरोपी: बिमला पत्नी महाबीर निवासी अम्बेडकर कॉलोनी हिसार।
अगली कार्रवाई
पुलिस टीम द्वारा आरोपी बिमला को आज माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन का रिमांड प्राप्त हुआ है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहाँ से लाती थीं और शहर में उनके अन्य संपर्क सूत्र कौन-कौन हैं। ( Haryana News Today )