Hisar crime News Today: 40 kg of silver stolen from private bus
Hisar Crime News Today: हिसार पुलिस ने प्राइवेट बस से 40 किलो चांदी से भरा बैग चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बस ड्राइवर पर आरोप है कि उसने यात्री का बैग चुरा कर झाड़ियां में छुपा दिया था और बस छोड़ने के बाद उसे निकालकर ले गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ड्राइवर की इस योजना का बड़ा पर्दाफाश हुआ है।
39.844 किलो चांदी चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे से कम समय में स्पेशल स्टाफ व अग्रोहा थाना ने जॉइंट ऑपरेशन कर दबोचा
पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिले में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ व अग्रोहा थाना हिसार को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर पवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस यात्री के चांदी से भरे बैग (39.844 किलोग्राम) की चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ( Latest News Hisar Haryana )
- मामले का विवरण:
गौरतलब है कि रविन्द्र पुत्र कुलदीप सोनी निवासी अग्रोहा ने थाना अग्रोहा में शिकायत दी कि उसकी फतेहाबाद में “देव पायल” नाम से चांदी के सामान की दुकान है। दिनांक 18.03.2026 की रात लगभग 11:00 बजे मथुरा निवासी राजेश शर्मा, मथुरा स्थित Mishka Enterprises व Shree Nath Jewellers से 39.844 किलोग्राम चांदी का सामान लेकर विजय ट्रैवल्स की बस द्वारा फतेहाबाद आ रहा था।
दिनांक 19.03.2026 की सुबह लगभग 6:00 बजे राजेश शर्मा ने अग्रोहा के पास पहुंचकर फोन के माध्यम से सूचना दी कि बस में रखा चांदी का बैग रास्ते में चोरी हो गया है। इसके बाद तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि चांदी का बैग चोरी हो चुका है, जिसकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। ( Hisar News Today )
हिसार पुलिस कार्रवाई:
मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रोहा थाना पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तथा उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान पुलिस टीम को यात्री राजेश शर्मा ने बताया कि बस ड्राइवर पर मुझे संदेह है उक्त आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी ड्राइवर के मोबाइल नंबर के माध्यम से उसे ट्रैक किया गया तथा मौका मिलते ही आरोपी ड्राइवर को बस स्टैंड हिसार पर हांसी जाने वाले साधन का इंतजार करते हुए काबू किया गया। ( हिसार की ताजा खबर )
बस से चांदी चोरी के आरोपी का विवरण:
आरोपी की पहचान सतपाल पुत्र हरदत निवासी अरनियावाली, जिला सिरसा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले 2-3 महीनों से एक प्राइवेट बस में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था, जो गंगानगर से कानपुर रूट पर संचालित होती है।
पुलिस पूछताछ में खुलासा:
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बस में नियमित रूप से यात्रा करने वाला यात्री राजेश शर्मा अपने साथ हमेशा चांदी लेकर आता था। आरोपी ने इस पर नजर रखते हुए वारदात की योजना बनाई।
दिनांक 19.03.2026 को बस के पेट्रोल पंप पर रुकने के दौरान, जब राजेश शर्मा बाथरूम के लिए गया, तो आरोपी ने उसका चांदी से भरा बैग चोरी कर सड़क के दूसरी ओर झाड़ियों में छुपा दिया। इसके बाद आरोपी बस को सिरसा तक लेकर गया और ड्राइवर बदलने के बाद वापस उसी स्थान पर आकर बैग उठाने की योजना बनाई।
बरामदगी व कार्रवाई:
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 39.844 किलोग्राम चांदी बरामद कर ली गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।