---Advertisement---

Hisar News : हिसार में हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फैंका, मृतक की पहचान नहीं, एक गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Hisar GRP Police Arrest in Prem Nagar murder Case

Hisar News : हिसार रेलवे थाना पुलिस ने 2 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर प्रेमनगर के पास रेलवे ट्रैक पर शव फेंकने के मामले में रोहतक के गांव टिटौली के रवीन्द्र उर्फ पौला को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान न होने के कारण ब्लाइंड मर्डर की यह गुत्थी अबूझ पहेली बनी हुई थी। मगर रेलवे थाना पुलिस ने 154 सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगालकर हत्या का राजफाश कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar GRP Police के DSP कृष्ण कुमार ने अपने कार्यालय में प्रैस वार्ता में आरोपी रवीन्द्र उर्फ पौला की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब दूसरे आरोपी गाजियाबाद निवासी अरुण की तलाश है। उन्होंने बताया कि आरोपी रवीन्द्र और अरुण 2 अगस्त की रात को लुधियाना वाली रेलगाड़ी में यहां आ रहे थे। उनके नीचे वाली सीट पर बैठा अज्ञात यात्री पौछे से रेलगाड़ी में आ रहा था। रवीन्द्र ने रेलवे स्टेशन पर आने पर अपना मोबाइल फोन गायब पाया।

तब रवीन्द्र व उसके साथी अरुण ने रात करीब 12.30 बजे उस अज्ञात व्यक्ति को चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया और उन्होंने परने से उसके हाथ बांध दिए थे। वे उसे पैदल रेलवे थाना ले जाने लगे। खास बात यह है कि जिस व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगा था, वह हाथ बंधवाकर उनके साथ आराम से पैदल चलने लगा। उसने कोई विरोध नहीं किया।

Hisar GRP Police DSP ने बताया कि वे दोनों उस व्यक्ति को रेलवे थाने में ले जाने की बजाय प्रेमनगर के फाटक के पास ले गए। फिर दोनों ने सिर पर पत्थर मारकर व गला घोंटकर उस व्यक्ति की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। हत्या आरोपियों ने उसकी गर्दन ट्रैक की कुंडी से बांध दी थी। साथ ही मृतक के दोनों हाथ बांध दिए थे।

 

Hisar GRP Police और सीन ऑफ क्राइम टीम सूचना मिलने पर 3 अगस्त की सुबह मौके पर पहुंची थी और मुआयना कर शव कब्जे में लिया था। मगर आज तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। रेलवे थाना पुलिस ने मोर्चरी में 72 घंटे शव रखवाकर उसका अंतिम संस्कार करवा दिया था। रेलवे पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का भरसक प्रयास किया, मगर पहचान नहीं हो सकी।

आरोपी पर पहले चोरी का केस दर्ज

रेलवे थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी रवीन्द्र पर पहले चोरी का एक केस दर्ज है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है।वह और उसका साथी अरुण रेलगाड़ियों में इधर-उधर घूमते रहते हैं। वे मौका मिलने पर यात्रियों का मोबाइल व अन्य सामान चुरा लेते हैं। फिर वे चोरीशदा सामान बेच देते हैं।

फुटेज से मिला अहम सुराग

Hisar GRP Police थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी रवीन्द्र व उसका साथी अरुण वारदात करने के बाद वापस रेलवे स्टेशन पर आकर सो गए थे। वे तड़के पुलिस पहुंचने से पहले मौके पर जाकर यह देखकर आए कि वह व्यक्ति जिंदा तो नहीं बचा है। वे बाद में यहां से गोगामेड़ी चले गए थे। पुलिस ने वारदात को लेकर 154 CCTV Camera की फुटेज खंगाली।

 

CCTV Cameras फुटेज में दो व्यक्ति एक व्यक्ति के हाथ बांधकर उसे रात करीब सवा 1 बजे प्रेमनगर की तरफ ले जाते दिखाई दिए। बाद में वापसी में दो व्यक्ति आते दिखे। फुटेज में दिखे उन दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर एक बाबा से बात करता दिखा। पहचान कर उस बाबा से बात की तो उसने बताया कि यह तो रोहतक वाला है।

 

Hisar रेलवे थाना पुलिस जांच का दायरा बढ़ाकर आरोपी रवीन्द्र तक पहुंच गई। पुलिस को अब आरोपी अरुण की तलाश है। रेलवे थाना पुलिस ने रेलवे विभाग से रेलवे स्टेशन व आस-पास के एरिया में अन्य CCTV Camera लगवाने का अनुरोध किया है, ताकि अपराध की रोकथाम में मदद मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer