Hisar Hotel dead body found: Haryana Crime Update
Hisar News: हिसार में युवती साथ Hisar Hotel में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसका पता लगने से पहले ही युवती होटल से जा चुकी थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन पहुंचे। पुलिस नंबर तक के सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और युवती की पहचान कर रही है।
Girl Friend के साथ आए युवक की होटल में मौत
जानकारी के अनुसार कालीरावण गांव का प्रदीप घर का इकलौता बेटा था। उनके पिता की एक साल पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। घर की जिम्मेवारी प्रदीप के कंधों पर थी। वह अग्रोहा में गारमेंट्स की दुकान चलाता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रदीप एक युवती के साथ ऋषिनगर स्थित होटल ( Hisar Hotel ) में आया। फिर उसने एक कमरा बुक किया। उसके बाद वह युवती के साथ कमरे में चला गया। होटल स्टाफ ने बताया कि कुछ देर बाद युवती कमरे से बाहर निकलकर होटल से चली गई।
होटल स्टाफ ने बताया कि प्रदीप ने अपना मोबाइल काउंटर पर चार्जिंग में लगा रखा था। युवती कमरे से जाने के बाद से उसके मोबाइल पर बार-बार फोन आ रहे थे। प्रदीप का मोबाइल फोन देने के लिए होटल कर्मी करीब साढ़े पांच बजे कमरे में पहुंचा तो प्रदीप बैड पर संदिग्ध हालत में पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। होटल कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
। तब सि
इसकी सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां छानबीन की। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान लिखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत का सही कारण पता चल पाएगा।