---Advertisement---

Hisar News: झाड़ियों में मिला था नवजात, गर्भपात की दवा देने वाली फर्जी महिला डॉक्टर गोहाना से गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

Follow Us

 

 

 

---Advertisement---

हिसार नवजात को झाड़ियों में छोड़ने के मामला, अवैध संबंधों की देन बच्चे का जन्म 

Hisar News Today: जिस मासूम ने अभी दुनिया में आंखें खोली भी नहीं थीं, उसे जन्म के तुरंत बाद झाड़ियों में छोड़ दिया गया। 8 जुलाई को ऋषि नगर में मिले इस नवजात मामले की जांच अब गोहाना तक पहुंच गई है। हिसार पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर पुलिस ने युवती को गर्भपात की दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला गोहाना में ‘कृष्णा क्लिनिक’ के नाम से क्लिनिक चला रही थी। अदालत में पेश किए जाने के बाद महिला को जेल भेज दिया गया।

पुलिस की जांच के अनुसार, नवजात को झाड़ियों में छोड़ने की घटना के पीछे एक युवक और युवती के बीच लंबे समय से चल रहे प्रेम संबंध और गर्भावस्था की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि लोकलाज के डर से नवजात को जन्म के तुरंत बाद ऋषि नगर क्षेत्र में छोड़ दिया गया था।

 

 

दरअसल, 8 जुलाई 2026 को ऋषि नगर क्षेत्र में झाड़ियों के पास नवजात शिशु के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। इसके बाद पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू की कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या परिस्थितियां थीं।

पुलिस की जांच के अनुसार, अनिल कुमार निवासी गांव नियाणा और एक युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। पुलिस का दावा है कि युवती के गर्भवती होने के बाद दोनों ने लोकलाज के डर से बच्चे को जन्म के तुरंत बाद ऋषि नगर की झाड़ियों में छोड़ दिया।

 

झाड़ियों में मिले नवजात शिशु के मामले में करीब ढाई महीने बाद पुलिस की जांच एक महिला तक पहुंची है। हिसार पुलिस ने गोहाना से गीता नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला बड़ौदा रोड, गोहाना पर ‘कृष्णा क्लिनिक’ के नाम से क्लिनिक चला रही थी और उसने गर्भवती युवती को गर्भपात की दवा उपलब्ध कराई थी।

गिरफ्तार महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस मामले में पुलिस युवक युवती को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

1 thought on “Hisar News: झाड़ियों में मिला था नवजात, गर्भपात की दवा देने वाली फर्जी महिला डॉक्टर गोहाना से गिरफ्तार”

Leave a Comment