Girl missing case Narnaund Hansi News
Hansi News: हांसी जिले के गांव राजथल से एक युवती रात को परिजनों को सोता छोड़ अज्ञात परिस्थितियों में अपने ही घर से लापता हो गई। लड़की के परिजनों ने जींद के युवक पर उसे भगा ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने लापता लड़की के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
हांसी जिले के गांव राजथल निवासी एक महिला ने नारनौंद पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी घर पर ही रह रही थी और रात को परिजनों के साथ खाना खाकर सो गए थे। जब रात को उनकी नींद खुली तो उसकी बेटी अपने बिस्तर से गायब मिली। पीड़ित महिला ने बताया कि वो अपनी बेटी की चिंता में इधर-उधर भटकती रहे और वो घर पर ही नहीं बल्कि गांव में भी नहीं मिली।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बाद उसने अपनी बेटी की तलाश आसपास के एरिया सहित अपने तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर की लेकिन उसका कहीं से भी कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता महिला ने शक जताते हुए बताया कि उसकी बेटी को आश्रम बस्ती, भूपेंद्र नगर जींद निवासी संजय बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी की का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है और संजय की भी भूमिका की जांच की जा रही है।










