Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : हांसी में कटा हुआ मानव हाथ मिलने से शहर में दहशत

0 minutes, 4 seconds Read

Hisar News, Panic in the city after severed human hand was found in Hansi

Hansi News : हांसी की बैंक कालोनी में रविवार सुबह कटा हुआ हाथ मिलने से दहशत फैल गई। हांसी की बैंक कॉलोनी में पड़ा यह हाथ किसी आदमी का था। लोग सुबह 8 बजे घर से निकले तो गली में ही यह हाथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद घबराए लोगों ने तुरंत पुलिस को बताया। पुलिस वहां पहुंची और आसपास की जगहों का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने अस्पतालों में जांच शुरू की। जहां पता किया गया कि उनके पास कोई हाथ कटने का केस तो नहीं आया।

पुलिस को पता चला कि 2 दिन पहले अलखपुरा गांव का एक केस आया था। जिसमें एक युवक का हाथ कटा था। वह अब प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद पुलिस ने वहां जाकर परिजनों से पूछताछ की तो कटे हाथ की मिस्ट्री पूरी तरह सुलझ गई। पुलिस जांच के मुताबिक, हांसी के गांव अलखपुरा का आमीन खेत में काम कर रहा था। थ्रेसर में चारा काटते वक्त उसका हाथ मशीन में आ गया। जिससे हाथ कटकर अलग हो गया। इसका पता चला तो परिवार वाले वहां पहुंचे। इसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले आए। इस दौरान जल्दबाजी में उसका कटा हाथ वह खेत में ही छोडक़र आ गए।

पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कहा कि उसका कटा हाथ भी लाना पड़ेगा। इसके बाद परिजन खेत में पहुंचे। वहां खेत में हाथ मिल गया। हालांकि डॉक्टरों ने हाथ की जांच के बाद कहा कि अब यह नहीं जुड़ सकता। इसके बाद परिवार के लोग उसे दफनाने के लिए ले जाने लगे। जब वे अस्पताल से कटा हाथ लेकर लौट रहे थे तो वह रास्ते में कहीं गिर गया। परिजनों ने फिर ढूंढा लेकिन हाथ का पता नहीं चला। इसके बाद वह भी घर लौट गए।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *