Hisar News : हिसार में पुलिसकर्मी के घर से आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं उकलाना की एग फैक्ट्री से अज्ञात चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो चोरों को काबू किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों चोरों ने खुलासा किया और चोरी किया गया सामान उसके कब्जे से बरामद होगया।
Hisar News Today : Hisar Chori case update
Hisar police प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 क्वार्टर चौकी में राजीव नगर हिसार निवासी सुरेश कुमार ने उसके बंद मकान से सोने चांदी के आभूषण चोरी होने के बारे शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि 16 दिसंबर को उनकी माता का देहांत हो गया था। पूरा परिवार गांव गया हुआ था और हिसार घर पर कोई नहीं था। 26.12.2025 की रात में घर में चोरी हो गई।
पड़ोसियों ने उन्हें सूचना देते हुए बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। घर का सामान चेक करने पर अलमारी से सोने चांदी के आभूषण चोरी हुए मिले। इसकी सूचना मिलते हैं पीड़ित परिवार घर पहुंचा और इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई।
पुलिस ने दी गई शिकायत पर थाना HTM थाना हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा आभूषण बरामद किए है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्लास्टिक दाना फैक्ट्री से मोटर सहित सामान चोरी
Uklana News: थाना उकलाना पुलिस ने सुरेवाला चौक स्थित प्लास्टिक दाना फैक्ट्री से मोटर, तार सहित सामान चोरी के मामले में एक आरोपी सुरेवाला निवासी अशोक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा लोहा कमानी बरामद की है।
मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि थाना उकलाना में बिठमडा निवासी सोनू ने सुरेवाला चौक स्थित उसकी प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री से 05/06 दिसंबर 2025 को रात को मोटर, तार और लोहे की कमानी सहित सामान चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी।
थाना उकलाना में सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग अंकित कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अशोक में अपने साथी के साथ मिल फैक्ट्री में चोरी की वारदात की। पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा लोहा कमानी बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।