---Advertisement---

हांसी में बस के आगे छलांग लगाकर सुसाइड: बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली; Hansi News

Follow Us
---Advertisement---

Man commits suicide by jumping in front of bus in Hansi News

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hansi News: हांसी शहर में शनिवार को एक व्यक्ति ने बस के आगे छलांग लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सड़क किनारे दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और जिसने भी इस पूरे घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखा उसका दिल दहल उठा। पुलिस ने मृतक के शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन फिलहाल मृतक के घर में बेटी की शादी की खुशियों का माहौल मातम में बदल चुका है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति फोन पर बातचीत करते हुए हांसी शहर से होकर गुजर रहे दिल्ली रोड़ पर स्थित काली देवी मंदिर से हांसी बस स्टैंड की तरफ आता हुआ दिखाई देरहा है। पैदल चल रहा व्यक्ति फोन पर ही बात करते हुए आगे बढ़ रहा है और हाथ में अपनी बेटी की शादी के कार्ड लिए हुए हैं जो वह घर से बांटने के लिए निकला था। ( Viral News Hansi Accident News )

हांसी में बस के आगे कूद कर सुसाइड 

फोन पर धीरे-धीरे बातें करते हुए व्यक्ति आगे बढ़ रहा था और जब उसकी नजर सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस पर पड़ी तो अचानक से वह बस के आगे सड़क पर लेट गया। लेकिन जब तक बस चालक अपनी बस को रॉक पता तब तक बस का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ चुका था।

 

हांसी में हुए इस दर्दनाक हादसे को देखकर सड़क पर अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया और तुरंत ही बस को उसके ऊपर से हटकर उपचार के लिए सवारी और अन्य लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुट्ठी मंगलखां देवी सिंह सुसाइड

मृतक व्यक्ति की पहचान गांव पुट्ठी मंगलखां निवासी देवी सिंह के रूप में हुई जो तीन बेटियों और एक बेटे का पिता है उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि तीसरी बेटी की शादी की तारीख 11 मार्च तय की गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह देवी सिंह घर से बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए खुशी-खुशी निकला था और घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। लेकिन दिन में ऐसी क्या बात हुई की देवी सिंह ने इतना बड़ा कदम उठाते हुए बस के आगे चलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।

हांसी देवी सिंह लाइव सुसाइड वीडियो देखने के लिए लाइन पर टच करें

हांसी में हुए दर्द विदारक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस या छानबीन करने में लगी हुई है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वह किस बातचीत कर रहा था और उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने बस के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer