Verification: eefe237ed2c24d7f

Viral Video: जिंदल टावर पर चढ़कर युवक ने किए स्टंट; करीब 300 फीट ऊंचाई पर बीयर की बोतलों पर सिर के बल स्टंट

0 minutes, 8 seconds Read

Hisar News Today in Hindi: Jindal Tower stunt viral video              

Hisar News Today: हिसार शहर के प्रसिद्ध जिंदल टावर पर एक युवक करीब 300 फुट की ऊंचाई पर चढ़कर जानलेवा स्टंट करते हुए के वीडियो सोशल मीडिया पर ( Viral Video) हो रहे हैं। युवक ने अपनी जान की परवाह किए बगैर बिना किसी सेफ्टी किट के स्टंट करने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में युवक सोशल मीडिया पर माफी मांगता हुआ नजर आया।

 

Viral Video Jindal Tower Hisar

हिसार शहर में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक युवक जिंदल टावर के ऊपर करीब 282 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया। इतना ही नहीं उसने अपने दोनों हाथों में बीयर की बोतल लेकर और एक कैन पर सिर रखकर उलटा खड़ा होकर जानलेवा स्टंट किया। युवक की इन हरकतों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

 

screenshot 2026 0119 2130196223705233614875643

युवक उसके बाद भी नहीं रुक और जली को पड़कर हाथों के बीच से पाओ निकालकर स्टंट करने लगा। कभी वह जाली पर लटकता है तो कभी कुछ करता है। जब युवक के viral video का पता सिक्योरिटी गार्ड्स को लगा तो उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया। उसके बाद की भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें युवक माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है।

 

जिंदल टावर पर जानलेवा स्टंट करने वाले युवक ने इस दौरान किसी भी सेफ्टी किट का प्रयोग नहीं किया था और ना ही उसने ऐसे स्टंट करने के लिए कोई परमिशन ली थी। युवक राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक टावर के ऊपर लगी जाली में पांव को उलझा कर सिर के बाल नीचे लटक जाता है।

 

screenshot 2026 0119 2138568388910829405825248

इस युवक की हरकतें कर देखकर हर कोई हैरान है कि इतनी ऊंचाई पर जाने पर लोगों का कलेजा वैसे ही हाथ में आ जाता है और यह इतनी ऊंचाई पर जाकर स्टंट कर रहा है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे युवकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए जो अन्य युवाओं को भी गलत रास्ते पर धकेलने का काम करते हैं।

 

जिंदल टावर को मरम्मत करने के लिए करीब 3 साल तक बंद रखा गया था। उसके बाद इसे आम पब्लिक के लिए शाम को 4:00 बजे से 7:00 तक खोला जाता है। इस टावर पर दो मंजिला एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है जहां पर 1500 लोग एक साथ खड़े होकर हिसार शहर का नजारा एक साथ ले सकते हैं। इस टावर की ऊंचाई कितनी है कि इस टावर पर चढ़ने के बाद पूरा हिसाब शहर दिखाई पड़ता है।

 

screenshot 2026 0119 2139125464365145769090689

भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और हिसार की शान माने जाने वाले ओमप्रकाश जिंदल की याद में इस टावर का निर्माण जिंदल परिवार की तरफ से करवाया गया था। जिसको नवंबर 2005 में राष्ट्र को सौंप दिया था। जिंदल टावर की कुल ऊंचाई जिंदल टावर की कुल ऊंचाई 90 मीटर है। इसमें एक संग्रहालय भी मनाया गया है और उसके साथ बच्चों का केंद्र और बगीचा शामिल है। इसको हिसार का प्रमुख पर्यटक स्थल माना जाता है जहां पर हरियाणा ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों और दूसरे देशों के लोग भी देखने के लिए आते हैं।

 

screenshot 2026 0119 2139337269361240706193388
screenshot 2026 0119 212958698934319528862970
screenshot 2026 0119 2127156551638369687670514

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *