Hisar News Today: Fire breaks out in Hisar New Vegetable Market
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
हिसार की ताजा खबर: रविवार की दोपहर को हिसार की नई सब्जी मंडी स्थित एक कोल्ड स्टोर में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तक तक कोल्ड स्टोर में सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
मिली जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी स्थित एक कोल्ड स्टोर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी सूचना दुकानदारों ने दमकल विभाग को दी तो दमकल की तीन गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गए। वहीं आग लगने की सूचना पर शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वैल्फेयर एसोसिएशन के सेवादार मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सेवादारों, दमकल कर्मियों व दुकानदारों के कड़े प्रयासों के बाद करीब 35 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तक तक कोल्ड स्टोर में पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था। आग ने देखते ही देखते बेसमेंट सहित तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।
दमकल कर्मी रमेश ने बताया कि नई सब्जी मंडी में आग लगने की सूचना फोन पर करीब सवा तीन बजे मिली थी। इसकी सूचना मिलते ही तीन फायर बिग्रेड की गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे और करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

