Hisar News: widow woman accused her devar of rape attempt and assault
विधवा ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास व हमला कर घायल करने का आरोप लगाया
हिसार जिले के एक गांव की विधवा महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल हालत में महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती महिला ने बताया कि मेरे पति का कई साल पहले निधन हो चुका है। बच्चे मेरे साथ नहीं रहते। वो अपने देवर के साथ घर पर रहती है और मजदूरी का काम करती हूं।
घायल महिला ने बताया कि मैं घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान देवर ने मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मैंने विरोध किया तो उसने मारपीट कर घायल कर दी। वह बाद में जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। मेरे को आसपास के लोग उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए। सदर थाना पुलिस मामलेव छानबीन कर रही है।