Verification: eefe237ed2c24d7f

Silver Medalist Monika : रजत पदक विजेता वुशू खिलाड़ी मोनिका का जोरदार स्वागत

0 minutes, 3 seconds Read

warm welcome to silver medalist Wushu player Monika

52 किलोग्राम भार वर्ग में मास्को में आयोजित प्रतियोगिता में जीता पदक, माता-पिता व कोच को दिया उपलब्धि का श्रेय

हिसार जिले के उकलाना की बेटी मोनिका ने मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विश्व प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। मोनिका के उकलाना पहुंचने पर कई सामाजिक संगठनों ने उसका जोरदार स्वागत किया। मोनिका को खुली जीप में बैठाकर सूर्य बड़ा चौक से लेकर बुद्धा खेड़ा उकलाना मंडी होते हुए न्यू सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर तक ले जाया गया। जिसमें दर्जनों वाहन आगे आगे चल रहे थे।

मोनिका के कोच उमंग ने बताया कि मोनिका ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में मास्को में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। इसके अलावा मोनिका जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भी कई पदक जीतकर उकलाना क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है। न्यू सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मोनिका के स्वागत समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी मोनिका का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी या उपलब्धि उकलाना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

 

इसके अलावा मोनिका ने कहा कि उनकी इस उपलब्धि का श्रेय कोच, स्कूल प्रशासन, माता-पिता को जाता है। है। जिनके सहयोग से यह कामयाबी हासिल हो सकी है। उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक तक पहुंच कर देश के लिए मेडल जीतना है। उकलाना क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने मोनिका को पगड़ी पहनाकर तथा अन्य उपहार देकर स्वागत किया। इस मौके पर न्यू सीआर स्कूल के निर्देशक का रवि विश्नोई, आरडीएम स्कूल के निदेशक कृष्ण चंद्र शर्मा, भारत विकास परिषद के पुण्य कीर्ति शर्मा, महेंद्र दहमनिया, विनोद गोयल, पवन गोयल, असहाय जन सेवा ट्रस्ट के पवन कुमार, हरपाल सिंह मनोज सोनी महिला जागरूक समिति की प्रधान रेखा गर्ग मौजूद रहे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *