---Advertisement---

Hisar Crime News: हिसार अपराध समाचार; अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, गेहूं चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Crime News Today

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आर्थिक अपराध शाखा द्वारा अमेरिका (विदेश) भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान से आरोपी काबू

हिसार 19 मई । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आर्थिक अपराध शाखा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने विदेश (अमेरिका) भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को नोहर राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


इस बारे में प्रभारी आर्थिक अपराध शाखा इंस्पैकटर निर्मला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुन्दर सिंह पुत्र औमप्रकाश निवासी बगला जिला हिसार के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा शिकायत कर्ता महिला निवासी साकेत नगर जवाहर नगर हिसार को विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रूपये अपने खाते में डलवाने व 20 लाख अपने साथी के खाते में डलवाने पर मामला दर्ज किया गया था । मामले की जांच के दौरान उप नि. बीर सिंह ने साईबर सेल की सहायता से आरोपी को नोहर राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है । आरोपी सुन्दर सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और इस मामले में गहनता से पुछताछ कर अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ।


पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी एजेंट या व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल एवं वैध दस्तावेजों की पुष्टि किए पैसे न दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या धोखाधड़ी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई की जा सके। जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए निरंतर तत्पर है।

थाना उकलाना पुलिस ने गेंहू चोरी की गुत्थी सुलझाई

Uklana Barwala News: आरोपी से चोरी शुद्वा गेंहू हिसार 19 मई। । पुलिस अधीक्षक सिद्वान्त जैन आई पी एस के निर्देशानुसार तथा उप-पुलिस अधीक्षक बरवाला श्री शुद्वा के कुशल नेतृत्व मे क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उकलाना पुलिस ने गांव दोलतपुर में गेंहू चोरी के मामले में आरोपी सन्दीप पुत्र साधु राम निवासी शिव मन्दिर भुना जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुद्वा गेंहू व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में PSI कुलदीप प्रभारी थान उकलाना ने बताया कि दिनाकं 09.05.2026 को शिकाय कर्ता जसमेर पुत्र रामकुमार निवासी दोलतपुर की शिकायत पर किसी नाम पता नामालुम व्यकित द्वारा उसके घर से गेंहू चोरी करके ले जाने पर मामला दर्ज किया गया था । मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही सुभाष द्वारा साईबर सैल व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी सन्दीप को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी सन्दीप को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पुछताछ की जाएगी और अन्य मामलो के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी ।


आर्थिक अपराध शाखा द्वारा फर्जी दस्

Hisar News Today: तावेज तैयार कर वाहन ट्रांसफर कर सुपरदारी लेने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हिसार 19 मई । पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार आर्थिक अपराध शाखा हिसार द्वारा थाना शहर हिसार के मुकदमा में कार्रवाई करते हुए वाहन के फर्जी ट्रांसफर व धोखाधड़ी के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी प्रदीप कुमार पुत्र वेदप्रकाश निवासी टावर एन्क्लेव हिसार की शिकायत पर अदालत के आदेशानुसार थाना शहर हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपीगण ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी, जालसाजी एवं फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से वाहन नम्बर DL9CAR-8546 को अवैध रूप से ट्रांसफर करवा लिया तथा बाद में अदालत से सुपरदारी भी हासिल कर ली। मामले की जांच के दौरान दिनांक 08.11.2025 को अदालत के आदेशानुसार उक्त वाहन को सुपरदार सोनू से कब्जा पुलिस में लिया गया। बाद में दिनांक 12.12.2025 को वाहन परिवादी प्रदीप कुमार को सुपरदारी पर दे दिया गया।
जांच के दौरान एसडीएम कार्यालय द्वारका, दिल्ली से वाहन का रिकॉर्ड प्राप्त किया गया, जिसे कब्जा पुलिस में लिया गया। आर्थिक अपराध शाखा हिसार द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.05.2026 को नामजद आरोपी सोनू पुत्र प्रेम सिंह निवासी जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल करवाया गया । मामले की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।


स्वेट कमांडो टीम-1 द्वारा पीरांवाली से सघन चैकिंग अभियान के दौरान 16 लीटर अवैध शराब हथकड़ सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Latest News Hisar Haryana: पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुशार नशा तस्करों एवं अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्वेट कमांडो टीम-1 व डॉग स्क्वायड की टीम ने सिपाही सहदेव, सुरक्षा सहायक थाना सदर हिसार के नेतृत्व में गांव पीरांवाली में सघन चैकिंग अभियान चलाया।


चैकिंग के दौरान गांव पीरांवाली क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों व घरो की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान आरोपी रणजीत सिंह पुत्र नासिर सिंह निवासी पीरांवाली के मकान से 16 लीटर अवैध शराब हथकड़ बरामद होने पर आरोपी रणजीत को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी एवं नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹ 9600/- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने करवाए वापस हिसार 19 मई । पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के कुशल निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते एक पीड़ित व्यक्ति के साइबर ठगी में गंवाए हुए पैसे वापस मिल गए हैं।

मामले का विवरण
थाना साइबर क्राइम प्रभारी सतेंदर के नेतृत्व में उप-निरीक्षक सुरेन्दर ने एक साइबर धोखाधड़ी की प्रवीण पुत्र तुलसीदास निवासी धांसू की शिकायत पर तत्परता से काम किया। पीड़ित के साथ ₹9600/- की साइबर ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत संख्या 21304260020939 थी।
पुलिस टीम ने मामले की गहराई से जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी अनुसंधान और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि को ट्रैक किया। नियमों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए, पुलिस ने प्रवीण के ₹ 9600/- उनके बैंक खाते में वापस (रिफंड) करवा दिए हैं।
पीड़ित ने जताया आभार
अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर प्रवीण ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखित पत्र के माध्यम से बताया कि वे पुलिस की इस त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं।



साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹ 31000/- साइबर क्राइम थाना पुलिस ने करवाए वापस Hisar Ki Taa

ja News: पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के कुशल निर्देशन में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते एक पीड़ित व्यक्ति के साइबर ठगी में गंवाए हुए पैसे वापस मिल गए हैं।

मामले का विवरण
थाना साइबर क्राइम प्रभारी सतेंदर के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक प्रदीप ने एक साइबर धोखाधड़ी की शिकायत पर तत्परता से काम किया। पीड़ित के साथ ₹31000/- की साइबर ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत संख्या 21303260017821 थी।
पुलिस टीम ने मामले की गहराई से जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तकनीकी अनुसंधान और बैंक अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि को ट्रैक किया। नियमों के अनुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए, पुलिस ने पीड़ित के ₹ 31000/- उनके बैंक खाते में वापस (रिफंड) करवा दिए हैं।
पीड़ित ने जताया आभार
अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखित पत्र के माध्यम से बताया कि वे पुलिस की इस त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट हैं।


पुलिस की पाठशाला में हिसार पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक

हिसार 19 मई । हिसार पुलिस के मार्गदर्शन में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्रद्धा सिंह ने स्कूली विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक विषयों पर जागरूक किया। इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लूमिंग डेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 15 हिसार में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम,मोब लीचिंग, इव टीसिंग,यातायात नियमों, नशा विरोधी अभियान, कानून की जानकारी तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, गलत सूचनाओं से बचने तथा कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
उप पुलिस अधीक्षक श्रद्धा सिंह ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और सही जानकारी व जागरूकता से ही समाज को सुरक्षित और बेहतर बनाया जा सकता है। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से प्रश्न भी किये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer