Verification: eefe237ed2c24d7f

हिसार पुलिस ने सुलझाई सेक्टर 14 में चोरी की वारदात, आरोपित गिरफ्तार | Hisar News

0 minutes, 9 seconds Read

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar police solved the theft case in sector 14

Hisar News : हिसार पुलिस ने सेक्टर 14 में ट्रांसपोर्टर के घर से नगदी और लाखों रुपए के जेवर चोरी करने की वारदात को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित कर को भी हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि चोरी किए गए सामान सहित अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा सके।

मिले जानकारी के मुताबिक हिसार के सेक्टर 14 निवासी ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। बंद घर देखकर चोर उसके घर के दरवाजे पर लगे ताले तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुस गया। चोर ने बेवकूफ होकर पूरे घर की तलाशी लिए और वहां पर रखें रुपए और सोने चांदी के आभूषण सहित कीमती घड़ियां चोरी करके फराब हो गया। जब सुरेंद्र अपने परिवार के साथ अपने मकान पर पहुंचा तो मकान के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे और दरवाजा खुला हुआ था। ( Sector 14 chori News update )

सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी और बताया कि उसके घर से अज्ञात चोर नगदी सहित लाखों रुपए के जेवरात और कीमती घड़ियां चोरी करके ले गए हैं। हिसार शहर थाना पुलिस ने सुरेंद्र द्वारा अनाज मंडी चौकी में दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी थी। ( Hisar chori News in Hindi )

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पूरी वारदात को तकनीक की सहायता से सुलझाने का प्रयास किया और साथ में अपने गुप्तचरों का भी सहयोग लिया। पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा रोड हिसार के रहने वाले सोनू को हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के बाद फोन से जब पूछताछ की तो उसने ट्रांसपोर्टर सुरेंद्र कुमार के घर से चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपित सोनू को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया और उसे पुलिस रिमांड पर लिया है। ( Haryana chori News in Hindi )

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित सेक्टर 14 निवासी सुरेंद्र कुमार के मकान से चोरी किया गया सामान बरामद किया जा सके और साथ में यह पता लग जा सके कि उसके साथ इस चोरी की वारदात में कोई अन्य भी शामिल था या वह अकेला था। इसके अलावा पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से शहर में हो रही चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ करेगी। ( Latest Hisar News in Hindi )

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि सेक्टर 14 निवासी सुरेंद्र कुमार ने मकान से नगदी आभूषण और कीमती घड़ियां चोरी होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने इस वारदात को सुलझाते हुए सुरेंद्र के मकान में चोरी करने वाले आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ( Abtak Haryana News )

रिमांड के दौरान चोरीशुदा सोने चांदी के आभूषण बरामद


मामले की जांच कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपित सोनू को गिरफ्तार किया गया। जिसे आगामी गहन पूछताछ और चोरीशुदा आभूषणों की बरामदगी करने के लिए अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए है। आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer