---Advertisement---

Dulhan Farar : हिसार से शादी के तीन दिन बाद दुल्हन फरार, पति और देवर को दी नींद की गोली

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar se shaadi ke 3 din bad Dulhan Farar    

Hisar News: हिसार से शादी के 3 दिन बाद दुल्हन फरार ( Dulhan Farar ) होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस में की और बताया कि दुल्हन ने अपने पति और देवर को नींद की गोली दे दी और मौका मिलते ही घर से भाग गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में घोड़ा फार्म रोड़ के रहने वाले साहिल बंसल के पिता अनिल बंसल ने बताया कि उसकी 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाली मधु के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया था। घर में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और बेटे की शादी होने की खुशी में घर में खुशी का माहौल बना हुआ था।

 

अनिल बंसल ने बताया कि बिचौलिए के कहने पर बिलासपुर से उसके बेटे की दुल्हन मधु के साथ आए करीब 6 लोगों के रहने के लिए होटल में कमरा बुक किया था। बिजोलिया के कहे मुताबिक उसने उनके लिए सोने की चेन और कड़ा भी बनवाया था। जिस पर उसने करीब चार लाख रुपए के खर्च कर दिया था। 13 फरवरी को शादी की सभी रस्टमें अदा की गई और उसके बेटे साहिल बंसल के साथ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली मधु के साथ उसकी शादी धूमधाम से कर दी।

छत्तीसगढ़ से आई दुल्हन चकमा देकर फरार

अनिल बंसल ने बताया कि सोमवार की सुबह 4:00 बजे उसके बेटे साहिल की नवविवाहिता दुल्हन मधु अपने कमरे से उठकर बाहर आई और कहा कि कपड़े धोने हैं तो वह उठकर मकान की छत पर चला गया। जब उसने करीब 6:00 बजे नीचे आकर देखा तो दुल्हन घर में नहीं मिली और जब बेटे साहिल और छोटे बेटे हिनू को उठाना चाहा तो वह गहरी नींद में सोए हुए थे। इससे ऐसा लगा की बहू ने घर से भागने से पहले अपने पति साहिल और उसके छोटे बेटे जो पास के कमरे में सोया हुआ था हिनू को नींद की गोलियां दे दे और वह नींद की गोलियों के नशे में सोते रह गए।

मौका मिलते ही दुल्हन भागी

अनिल बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने सत्र पर अपने बेटे की पत्नी को तलाशने की काफी प्रयास किया लेकिन उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लगा। अनिल ने बताया कि शादी के 2 दिन बाद तक घर में सभी रिश्तेदार मौजूद थे और बहू घर से बाहर नहीं निकल पाई और जैसे ही रिश्तेदार गए तो वो मौका पाते ही घर से फरार हो गई।

दुल्हन के नाम पर ठग गिरोह सक्रिय होने का शक

अनिल बंसल ने बताया कि बहू के घर से भागने की सूचना उन्होंने पुलिस को करीब 7:00 बजे ही दे दी थी। लेकिन सुबह 11:00 बजे तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 11:00 के करीब जब दुल्हन की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह दिल्ली की मिली। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई कर लेती तो उसे पास में ही दबोचा जा सकता था। अनिल बंसल ने शक जाहिर किया है कि ठगने के लिए यह पूरा ग्रुप है और इसका पर्दाफाश किया जाए।

 

फरार दुल्हन को तलाशने की जिम्मेदारी जांच अधिकारी एएसआई सुनीता को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। जल्द ही फरार दुल्हन का पता लगाकर उसे पकड़ लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer