Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News: अमेरिकी डील के विरोध में उतरेंगी खाप पंचायत; आंदोलन की चेतावनी

0 minutes, 6 seconds Read

Hansi News: Roghi Khap Panchayat will protest against US deal 

Hansi News: भारत अमेरिका डील के विरोध में खाप पंचायत में विरोध का बिगुल बजा दिया है। खाप पंचायत किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों के हितों के लिए अब मैदान में उतरकर उनकी लड़ाई लड़ने की रणनीति पर काम करेगी। का पंचायत में निर्णय लिया गया कि अमेरिका के साथ हुई डील को कैंसिल करवाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सोपा जाएगा और अगर डील नहीं तोड़ी गई तो आंदोलन किया जाएगा।

 

screenshot 2026 0217 0659248462526819268406818

रोघी खाप के मौजिज लोगों की एक पंचायत का आयोजन गांव खानपुर में मेवा सिंह नंबरदार के फार्म हाउस पर खाप प्रधान सुमेर डाटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस खाप पंचायत में समाज हित से जुड़े कोई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। साथी भारत अमेरिका डील ( US deal in India) को लेकर भी अपना विरोध जताया। खाप प्रधान ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में भारत सरकार ने अमेरिका के साथ जो डील की है उसे भारत का किसान मजदूर और छोटा व्यापारी बर्बाद हो जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ जो डील हुई है उसे भारत की अर्थव्यवस्था डगमगा जाएगी साथ ही किसान और भी कर्ज़वान हो जाएगा और मजदूरों का विदेशी कंपनियां शोषण करेंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते से हमारे देश के छोटे व्यापारियों और छोटे दुकानदारों का व्यवसाय भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खाप पंचायत अमेरिकी डील की घोर निंदा करती है और इसे कैंसल करवाने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका के साथ यह डील रद्द नहीं हुई तो खराब पंचायतें किसान संगठनों और मजदूरों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन का बिल्कुल बजाने के लिए मजबूर होगी। क्योंकि खाप पंचायतें आपसी भाईचारे को एकता के सूत्र में बांधने के लिए अपनी भूमिका अदा करती रहती हैं और समाज हित में फैसले लेते हैं ताकि समाज का ताना-बाना बना रहे। उन्होंने कहा कि अन्य खापों को भी किसान मजदूर और छोटे व्यापारियों के हितों के लिए आगे आना चाहिए और सबको मिलजुल कर उनकी लड़ाई लड़नी होगी।

 

खाप प्रधान सुमेर डाटा ने बताया कि खाप पंचायत में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। दिन में मुख्य रूप से शादी समारोह सहित अन्य पार्टियों में ऊंची आवाज में डीजे बजाने पर पाबंदी लगाने, घर में बुजुर्ग की मौत होने पर मृत्यु भोज जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसको लेकर गांव गांव जाकर लोगों की राय ली जाएगी और मृत्यु भोज और ऊंची आवाज में डीजे बजाने, डीजे पर अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध लगाने की रणनीति पर काम किया जाएगा।

 

screenshot 2026 0217 0652318287967819285568743

रोघी खाप पंचायत में गांव डाटा से उपेन्द्र मास्टर, उदेबीर पहलवान, सुभाष सन्चू मसूदपुर से ज्ञान सिंह दलाल, शिवकुमार श्योराण, राजेश दलाल महजद से बलजीत प्रधान, सुनील चहल, सत्यवान सरपंच, चन्द्र‌भान खानपुर से सुभाष काद्‌यान, भीरा ढोलेदार, मेसर होलेदार, राजू होले दार, मेवा सिंह नम्बरदार, राज सिंह कोहाड़, युद्धवीर बूरा, चर्मवीर काद‌यान सिन्दड़ से बलदेव सिंह, बेदपाल, सुनील सिन्दड़ सिंघवा रायों से महाबीर नारू, बलदेव पहलवान, दीपचन्द शमी, राजपाल सरपंच, पवन नारू, चैनत से टेकराम दुहन, शोभा राम सरपंच, विकास दुहन, सन्दीप दुहन, हरदेव दुहन, राजली से महेन्द्र चहल, सुभाष चहल, खरकड़ी से बृजलाल, खोरखा से तेजेन्द्र हुड्डा, रामकुमार नम्बरदार, सिसाय से सुशील सिहाग, लुहारी से देवेन्द्र सैनी इत्यादि मौजूद थे।

screenshot 2026 0217 0651487583999951033231364
screenshot 2026 0217 0651281508666126212751359

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *