Hisar Restaurant owner two brothers in sharp weapon attack
Hisar News: हिसार की पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास रात को करीब 11 बजे हिसार रेस्टोरेंट संचालक दो भाइयों पर तेज धार हथियारों से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिसार जिम संचालक पर हमला करने का आरोप
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बारह क्वार्टर एरिया हिसार निवासी राहुल ने बताया कि सैक्टर-13 में उनका रेस्टोरेंट है। एक जिम संचालक की कुछ दिन पहले उनसे किसी बात को लेकर बहस हुई थी। राहुल ने बताया कि वह और उसका भाई हिमांशु रात को करीब 10.30 बजे रेस्टोरेंट बढ़ाकर स्कूटी पर घर के लिए निकले। हम पुरानी सब्जी मंडी चौक के पास पहुंचे तो उसी जिम संचालक ने अचानक हमारी स्कूटी के आगे स्कूटी अड़ाकर रास्ता रोक लिया।
तेज धारदार हथियारों से हमला
राहुल ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बाद जिम संचालक के 5-6 अन्य साथी वहां आ धमके। फिर उन्होंने हम दोनों को तेज धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर जाते हुए जान से मारने की धमकी दे गए। हम बाद में उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।